मंडी विधायक प्रतिनिधि पटेल ने किया सिटी थाना प्रभारी एवं स्टाफ का स्वागत
इटारसी। शहर के सिटी थाना में नगर निरीक्षक गौरव सिंह बुंदेला एवं समस्त पुलिस स्टाफ को गणतंत्र दिवस के उपलक्ष में जिला नर्मदा पुरम में हुए मुख्य समारोह में उनकी बेहतर सेवा के लिए प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर मुख्य अतिथि के द्वारा सम्मानित किया गया वहीं मंगलवार को सिटी थाना में पहुंचकर कृषि उपज मंडी के विधायक प्रतिनिधि देवेंद्र पटेल के द्वारा सिटी थाना के नगर निरीक्षक गौरव सिंह बुंदेला एवं पुलिस थाने के समस्त स्टाफ को गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया गया इस अवसर पर सिटी थाने के सहायक उप निरीक्षक रीना खरे प्रधान आरक्षक दुर्गा दुबे एवं पुलिस अधिकारियों और पुलिस कर्मि उपस्थित थे ।
Tags:
समाचार
.jpg)
