राष्ट्रीय किशोरी बालिका दिवस का आयोजन किया गया
तवानगर । प्रतिवर्ष 24 जनवरी को राष्ट्रीय किशोरी दिवस का आयोजन किया जाता है । इसी के तहत 22 जनवरी से 24 जनवरी तक की राष्ट्रीय किशोरी दिवस मनाया जाना प्रस्तावित है । महिला एवं बाल विकास विभाग परियोजना केसला के सेक्टर पथरोटा एक मे ग्राम पंचायत तवा नगर में राष्ट्रीय किशोरी बालिका दिवस का आयोजन किया गया । पर्यवेक्षक चेतना ढीवरे द्वारा बताया गया कि किशोरी बालिका दिवस की आज की थीम जेंडर समानता के तहत उपस्थित किशोरी बालिकाओं को जानकारी दी गई इसमे बताया कि बालक और बालिका दोनों समान है ग्रामीण क्षेत्र में महिला एवं बालिकाओं की सहायता हेतु उपलब्ध हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी सार्वजनिक स्तरों पर हेल्पलाइन का प्रदर्शन लिंग परिक्षण भ्रूण हत्या की जांच कानूनी अपराध है बाल विवाह बाल विवाह निषेध अधिनियम एवं बालिकाओं के स्वास्थ्य सुरक्षा एवं सम्मान की जानकारी दी गई कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता नफीसा रितु सोनम अजरा शकुन मंजू एवं सहायिका उपस्थित थे ।
.jpg)
