ad

भारत विकास परिषद जौनपुर द्वारा स्वामी विवेकानंद मूर्ति स्थापना हेतु भूमिपूजन सम्पन्न


 

भारत विकास परिषद जौनपुर द्वारा स्वामी विवेकानंद मूर्ति स्थापना हेतु भूमिपूजन सम्पन्न

जौनपुर। भारत विकास परिषद, जौनपुर शाखा एवं सरस्वती शिशु मंदिर / विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय, बारीनाथ के संयुक्त तत्वावधान में बसंत पंचमी के पावन पर्व पर युग पुरुष स्वामी विवेकानंद जी की मूर्ति स्थापना हेतु *प्रेरणा स्थल* पर भूमिपूजन का कार्यक्रम भव्य तरीके से आयोजित किया गया।

इस अवसर पर स्वामी विवेकानंद स्मारक प्रेरणा समिति जौनपुर के संरक्षक एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जौनपुर के जिला संघचालक आदरणीय डॉ. सुबास सिंह जी, सरस्वती शिशु मंदिर बारीनाथ के अध्यक्ष आदरणीय डॉ. क्षितिज शर्मा जी तथा स्वामी विवेकानंद प्रेरणा समिति के संयोजक एवं भारत विकास परिषद जौनपुर के पूर्व अध्यक्ष श्री शिव कुमार गुप्ता मुख्य यजमान के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में प्रकांड विद्वान एवं ज्योतिषाचार्य आदरणीय डॉ. रजनीकांत द्विवेदी जी द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ भूमिपूजन संपन्न कराया गया।

भूमिपूजन महोत्सव कार्यक्रम आए हुए अतिथियों का सम्मान स्वामी विवेकानंद प्रेरणा समिति के कोषाध्यक्ष भारत विकास परिषद के निवर्तमान अध्यक्ष दिलीप जायसवाल द्वारा किया गया।

भूमि पूजन कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष श्री अजीत प्रजापति, नगर पालिका जौनपुर के प्रतिनिधि श्री रामसूरत मौर्य एवं भाजपा के जिला महामंत्री श्री पीयूष जायसवाल, विद्या भारती के श्री कंचन सिंह, शिशु मंदिर प्रबंधक श्री संजय   श्रीवास्तव,कार्यकारिणी सदस्य अतुल सिंह की प्रमुख रूप से उपस्थिति रही।

इस अवसर पर भारत विकास परिषद के जिला समन्वयक डॉ. प्रेम कुमार संतोषी, पूर्व अध्यक्ष  भृगुनाथ पाठक,विक्रम गुप्ता, सतेंद्र अग्रहरि,संतोष अग्रहरि, गणेश साहू, प्रदीप जायसवाल, आशुतोष पाठक, शरद साहू, दिवाकर गुप्त, संजय साहू, राजेंद्र निगम, डॉ. गौरव मौर्य, अतुल सिंह, ऋषि श्रीवास्तव, रामरतन सेठ, शिवकुमार सेठ, अनूप गुप्ता, संतोष साहू, मनोज अग्रहरि, विवेक भाटिया,विजय सिंघानिया,इंदु लाल यादव,महिला सदस्य रेखा गुप्ता, पीयूष चतुर्वेदी, संदीप सेठ, नारायण चौरसिया, प्रधानाचार्य ज्ञानदत्त उपाध्याय, अजय उपाध्याय, राजीव सिंह, महेंद्र मिश्रा एवं शिशु मंदिर परिवार तथा नगर के गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post