ad

पत्रकार संघ सिवनी मालवा ने श्रद्धा के साथ मनाई बसंत पंचमी


 

पत्रकार संघ सिवनी मालवा ने श्रद्धा के साथ मनाई बसंत पंचमी

मां सरस्वती के पूजन के साथ पत्रकारों ने लिया निष्पक्ष पत्रकारिता का संकल्प

सिवनी मालवा। ज्ञान की देवी मां सरस्वती के प्राकट्य उत्सव बसंत पंचमी पर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी पत्रकार संघ सिवनी मालवा के सदस्यों ने कार्यालय में ज्ञान, विद्या और वाणी की अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती की विधिविधान के साथ पूजा-अर्चना की। पत्रकार साथियों ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित किए कर सभी के लिए ज्ञान व सद्बुद्धि की कामना की। उपस्थित पत्रकार साथियों ने बसंत पंचमी की शुभकामनाएं देते हुए पत्रकारिता के  माध्यम से समाज के प्रति अपने दायित्वों का निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करने का संकल्प लिया। आपसी सौहार्द और एकता का संदेश भी दिया गया। इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार संरक्षक सुरेश तिवारी, रामशंकर शर्मा, बृजमोहन रघुवंशी ने अपने विचार व्यक्त किए। पत्रकार संघ अध्यक्ष नदकिशोर व्यास, कोषाध्यक्ष विनीत राठी, उपाध्यक्ष अरुण कश्यप ने संघ की इस परम्परा को लगातार सबको एक साथ मनाने पर बधाई दी। पत्रकारों ने कहा कि सभी लोग एकजुट रहकर अपनी कलम के माध्यम से जनता की आवाज बुलंद करें। विकास और जनहित के मुद्दों पर अपना सहयोग दे।   संघ के सचिव सुरेंद्र गौर ने आभार व्यक्त किया। पत्रकार संघ सिवनी मालवा के बसंत पंचमी कार्यक्रम में राजू राठौर, राजा तिवारी, मनमोहन राठौर, रामशंकर दुबे, नकुल मालवीय, शेखर पुरोहित, सुधीर मालवीय,  चन्दशेखर बाथव, उमेश गौड़, धीरज शर्मा, सुरेंद्र राजपूत, देवेंद्र शर्मा, शामिल हुए।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post