ad

कान्यकुब्ज ब्राह्मण परिवार के तत्वावधान में मनाया गया अनेकता में एकता के साथ बसंत पंचमी पर्व


 

कान्यकुब्ज ब्राह्मण परिवार के तत्वावधान में मनाया गया अनेकता में एकता के साथ बसंत पंचमी पर्व

इटारसी ।  स्थानीय कान्यकुब्ज ब्राह्मण परिवार के तत्वावधान मे समाज के अध्यक्ष डॉक्टर अनिरुद्ध शुक्ल के नेतत्व मे बैतूल बुराहनपुर नेपानगर से आये सामाजिक बन्धुओ के साथ महेंद्र दीक्षित के मुख्य आतिथ्य मे पर्व हर्षल्लास से मनाया गया।

पंडित मनमोहन तिवारी ने माँ सरस्स्वती की बिधिबत पूजन अर्चना के उपरांत बिभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

स्वागत भाषण समाज की संयोजका श्रीमती इंदिरा तिवारी दिया गया. इसके पश्चात समाज के अध्यक्ष डॉ शुक्ल द्वारा बसंत पंचमी पर्व को बैज्ञानिक आधार पर मनाया जाता है के आधार पर प्रकाश डाला गया. उपाध्यक्ष श्रीकांत तिवारी द्वारा अपने उद्बोधन मे बसंत पंचमी पर्व कब से एवं क्यों मनाया जा रहा है के संबंध अपने विचार रखे।

बच्चो द्वारा संस्कृत के शुद्ध मंत्रोच्चार किया गया एवं नृत्य की प्रस्तुति दी गयी। इस कार्यक्रम में अध्य्क्ष श्रीमती कुसुम तिवारी व सचिव (महिला) अनिता तिवारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

महिला मंडल द्वारा विभिन्न प्रांतो की पहनावे को धारण कर अनेकता मे एकता को परिलक्षित किया गया. जिसे उपस्थित सदस्यों द्वारा सराहा गया।

इस अवसर पर कुशल संचालन सुधांशु मिश्र एवं अनुश्री अवस्थी के द्वारा एवं आभार प्रदर्शन समाज के सचिव कुलभूषण मिश्र द्वारा किया गया. कार्यक्रम मे सैकड़ो की संख्या मै सजातीय बन्धुओ की उपस्थिति रही ।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post