ad

फिल्म सिहरन की स्टार कास्ट पत्रकारों से रूबरू हुई


 

फिल्म सिहरन की स्टार कास्ट पत्रकारों से रूबरू हुई

इटारसी । शहर के मल्टीप्लेक्स सिनेमा‌घर में फिल्म *सिहरन* के प्रदर्शन के पूर्व फिल्म की स्टार कास्ट  ने संस्कार मंडपम मैरिज गार्डन के हाल में पत्रकारों के से चर्चा की।

फिल्म के निर्माता हरिनारायण चौरसिया ने बताया कि मैं चौरसिया समाज से संबंध रखता हूं मैंने पान को काफी नजदीकी से देखा और सुना है इसको मैं बड़े पर्दे पर लाना चाहता था इसलिए फिल्म की कहानी में पान की खेती को खूबसूरती गूंथा गया है।  फिल्म मेरे माता-पिता को समर्पित है।

फिल्म के निर्देश मनीष वर्मा ने कहा कि सिहरन फिल्म की कहानी देश में चर्चित हुए चोटी काट कांड से संबंध रखती है, सभी कलाकारों ने मंझा हुआ दमदार अभिनय किया है।बीके पटेल साहब ने नायक के पिता के रूप में लाजबाव अभिनय किया है । इस फिल्म के पूर्व कामाक्षी वेब सीरीज बनाई है, जो अभी हंगामा और एयरटेल एक्सट्रीम पर उपलब्ध है। सुकन्या वेब सीरीज बनाई जो कि महिला सशक्तिकरण पर आधारित है। 

फिल्म सिहरन की नायिका एवं कास्टिंग डायरेक्टर आराधना सचान ने बतलाया कि इस फिल्म के पहले मैंने कामाक्षी वेब सीरीज में मुख्य नायिका का केदार निभाया है, फिल्म की स्टार कास्ट का चयन भी मैंने किया है। सुकन्या वेब सीरीज में नायिका के किरदार में हूं। इटारसी शहर के दर्शकों से मेरा अनुरोध है कि वे भारी संख्या में सिनेमा घर में पहुंचकर इस फिल्म का आनंद उठाएं।

फिल्म के खलनायक विजय मानवटकर ने कहा कि मैं हिंदी मराठी भोजपुरी फिल्मों एवं टीव्ही सीरियलों में खलनायक की भूमिका निभाई है मुझे अपने अभिनय के कारण महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार प्राप्त हुआ है। फिल्म में मैंने खलनायक काली के रूप में जो मैं भूमिका निभाई है वह सभी को पसंद आ रही है।

ब्रजकिशोर पटेल ने कहा सिहरन फिल्म के पहले मैंने नागफनी एवं मिशन इंदौर फिल्म में चरित्र अभिनेता के रूप में भूमिका निभाई है ।इस फिल्म में मैं नायक के पिता के रूप में हूं ।इस फिल्म की सारी आउटडोर शूटिंगग मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के गढ़ी मलहरा में हुई है जो पान की खेती के लिए प्रसिद्ध है।

पत्रकार वार्ता समाप्त होने पर इटारसी कला मंच के संयोजक राजकुमार दुबे ने वार्ता में उपस्थित पत्रकारों की उपस्थित पर आभार व्यक्त करते हुए साधुवाद दिया।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post