ad

कृषि उपज मंडी में वर्षो से ख़राब पड़ी अनाज ग्रेडिंग मशीन होगी डिसमेंटल,लगेगी नई ग्रेडिंग मशीन


कृषि उपज मंडी में वर्षो से ख़राब पड़ी अनाज ग्रेडिंग मशीन होगी डिसमेंटल,लगेगी नई ग्रेडिंग मशीन

 क्षेत्रीय विधायक डा सीता शरण शर्मा ने पूर्व में किसानों की सुविधा के लिये नई मशीन के लिए लिखा था पत्र

करीब 49.38लाख की लागत से बनेगा ग्रेडिंग मशीन का प्लेटफार्म और करीब एक करोड़ की लागत की होंगी मशीने जो 5THP और 10THP की होगी, (टी एच पी यानि टन पर अवर)

 इटारसी । कृषि उपज मंडी में अपनी उपज लेकर आने वाले किसान अब  जल्द ही अनाज की ग्रेडिंग मंडी में ही करा सकेंगे,मंडी बोर्ड के निर्देश पर इटारसी आये एम पी राज्य कृषि विपणन बोर्ड तकनीकी मुख्यालय भोपाल एस ई यानि अधीक्षण यंत्री भारत भूषण चौधरी ने वर्षो  पूर्व लगी ग्रेडिंग मशीन के साथ मंडी में अन्य खाली पड़ी जमीन पर दो तीन जगह स्थल निरिक्षण कर पर्याप्त मेजरमेन्ट लेते हुये नापातोली भी कराई, हालांकि अंतिम स्थल चयन भोपाल कार्यालय से ही होगा l

    म प्र राज्य कृषि विपणन बोर्ड तकनीकी  संभागीय यंत्री नर्मदापुरम पी एल घाघरे और सहायक यंत्री श्रीमती रेखा साहू ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुये बताया कि मुख्यालय निर्देश पर जल्द ही नवीन ग्रेडिंग मशीन के लिये करीब साढ़े उन्हचास लाख रूपये की लागत से प्लेटफार्म बनाया जाना हैं जिस पर मशीन लगेगी वहीं पुरानी मशीन को डिसमेंटल किया जायेगा l नवीन प्लेटफार्म पर नई ग्रेडिंग मशीन लगाई जावेगी l नवीन प्लेटफार्म के लिये मुख्यालय से टेंडर जारी हो गये हैं उसी तारतम्य में एस ई भारत भूषण चौधरी और प्रोजेक्ट सेल निर्माण चक्रेश भूषण शर्मा ने इटारसी कृषि उपज मंडी में स्थल निरीक्षण किया हैं और दो तीन स्पाट देखे हैं हालांकि अंतिम स्थल का चयन बोर्ड कार्यालय से जल्द ही होगा l इस दौरान भारसाधक अधिकारी नीलेश शर्मा , एस ई भारत भूषण चौधरी के आलावा प्रोजेक्ट सेल निर्माणशाखा चक्रेश भूषण शर्मा, सहायक यंत्री श्रीमती रेखा साहू, प्रभारी उपयंत्री उबेद सुल्तानी, निर्माण शाखा प्रभारी राजेश इंगले, ए एस आई ओ पी मालवीय, विधायक प्रतिनिधि देवेंद्र पटेल आदि उपस्थित थे l

इनका कहना हैं -

1-मुख्यालय निर्देश पर किसानों की सुविधा के लिये मंडी में बंद और ख़राब पड़ी अनाज ग्रेडिंग मशीन का डिसमेंटल कराया जा कर नवीन ग्रेडिंग मशीन लगाया जाना हैं इस हेतु  मुख्यालय से तकनीकी अधिकारी अधीक्षण यंत्री और प्रोजेक्ट सेल यंत्री निर्माण शाखा ने स्थल निरीक्षण कर स्थल चयन किया हैं जल्द ही विधायक डा सीताशरण शर्मा की मंशा के अनुरूप इटारसी कृषि उपज मंडी में आने वाले किसानों को नवीन अनाज ग्रेडिंग मशीन का लाभ मिलेगा 

-सचिव प्रशांत पांडे कृषि उपज मंडी

 2--किसानों की सुविधाओं के लिये माननीय विधायक डा सीताशरण शर्मा द्वारा लगातार कृषि उपज मंडी में नवीन सड़क मार्ग, नाली निर्माण, पार्कजीर्णोद्धार, नवीन शेड निर्माण आदि विकास कार्य कराये जा रहे हैं इसी कडी में अब जल्द नई अनाज ग्रेडिंग मशीन की सुविधा भी विधायक डा शर्मा  की मंशा के अनुरूप इटारसी मंडी आने वाले किसानों को जल्द मिलेगी।

 -देवेंद्र पटेल विधायक प्रतिनिधि इटारसी मंडी

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post