ad

पारंपरिक खेल पिट्टू का प्रोमो संपन्न


पारंपरिक खेल पिट्टू का प्रोमो संपन्न

इटारसी । खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा खेलो एमपी में पारंपरिक खेल पिट्टू का स्थानीय जयस्तंभ चौक पर इटारसी नर्मदापुरम के सम्मानीय विधायक डॉक्टर सीताशरण शर्मा जी, नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे, मंडल अध्यक्ष राहुल चौरे, नर्मदापुरम जिला पिट्टू एसोसिएशन के नवनियुक्त अध्यक्ष अशोक मालवीय, जिला सचिव मोहम्मद जाफर सिद्दीकी तथा कॉरपोरेट देवेंद्र परिहार के आतिथ्य में संपन्न हुआ l इस अवसर पर विधायक डॉ सीताशरण शर्मा ने पिट्टू में गेंद मारकर बचपन याद किया l

इसी तारतम्य में नपा अध्यक्ष पंकज चौरे ने सबसे पहले अध्यक्ष, सचिव तथा कॉर्पोरेट पदाधिकारी को फूल माला पहनाकर सम्मान किया इसके बाद पिट्टू खेल का आनंद लिया और कहा कि हमारी उम्र के सभी जनों ने यह खेल खेला है अब मध्यप्रदेश सरकार नई पीढ़ी को इस पारंपरिक खेल को जानने और खेलने के लिए प्रेरित कर रही हैl 

जिला सचिव जाफर सिद्दीकी ने बताया कि दिनाँक 12 जनवरी से ब्लॉक की ट्रायल होगी उसके बाद जिला, संभाग तथा राज्य स्तर पर प्रतियोगिताएं आयोजित होगीl इस अवसर पर खेल एवं युवा कल्याण से महेंद्र पचलानिया, कोच दीप सिंह ठाकुर, कृष्णा साहू, कुलदीप रघुवंशी, राजू सिकंदर, विनोद लोंगरे, अंश मालवीय के साथ ही इटारसी के आम नागरिक उपस्थित रहे और उन्होंने भी पिट्टू खेल का आनंद लियाl

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post