विकासखंड स्तरीय छात्रवृत्ति समिति की बैठक संपन्न- समय सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश
सिवनी मालवा । कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी नर्मदा पुरम से प्राप्त निर्देशों के अनुसार वर्ष 2022- 2023 से सत्र 2025- 26 तक के खाते एमपी टास्क पोर्टल पर स्वीकृत किया जाना एवं सैंक्शन किए जाने के संबंध में विकासखंड स्तरीय छात्रवृत्ति समिति की बैठक शासकीय सांदीपनि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिवनी मालवा में समस्त संकुल प्राचार्य की उपस्थिति में बैठक संपन्न हुई बैठक में बताया गया कि आज स्वीकृति योग्य एमपी टास्क के सभी पात्र विद्यार्थियों को स्वीकृत कर एक्सेल फॉर्मेट में सूची देवें की कितने कितने स्वीकृत किए गए तथा जो स्वीकृत नहीं हो रहे हैं उनके कारण सहित सूची एक्सेल शीट में दें, 3.0 पर विद्यार्थियों के जो खाते अपडेट नहीं हुए हैं उनकी भी सूची कारण सहित दें कि यह किस कारण से अपडेट नहीं हुए हैं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हिरनखेड़ा के एमपी टास्क छात्रवृत्ति के चार प्रकरण तत्काल ही स्वीकृत किए गए बैठक में विकासखंड छात्रवृत्ति नोडल सुरेंद्र कुमार पाटिल, संकुल प्राचार्य बावडिया भाऊ से सुरेश धनवारे, चतरखेड़ा से महेश पुरी गोस्वामी, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शिवपुर से दिनेश यादव, शासकीय नेहरू स्मृति उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बनापुरा से अशोक सोनिया, हिरन खेड़ा से राममोहन रघुवंशी, गुरजघाट से विजय सिंह कीर, विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय से विमल दीप कटारे, बी जमानी से मनोज रघुवंशी, कंप्यूटर ऑपरेटर दीपेंद्र सिंह राजपूत, कमल राजपूत, आनंद योगी, हरिओम सिघना, रितेश मालवीय अर्पित मिश्रा, हरिओम कुशवाहा, घनश्याम रघुवंशी आदि उपस्थित थे, बैठक में विकासखंड शिक्षा अधिकारी सिवनी मालवा द्वारा समस्त संकुल प्राचार्यो से एजुकेशन पोर्टल 3.0 पर शालावार समेकित छात्रवृत्ति की पेंडिंग लिस्ट भी दी गई जिसे कि तत्काल पूर्ण कर प्राथमिकता के आधार पर फेल्ड अकाउंट अपडेट करने के निर्देश दिए गए।
.jpg)
