ad

डीजे की तेज आवाज से प्रभावित सेहत और पढ़ाई, वार्ड नंबर 09 शहीद पटेल कॉलोनी ने डीजे प्रतिबंध की मांग उठाई


 

डीजे की तेज आवाज से प्रभावित सेहत और पढ़ाई, वार्ड नंबर 09 शहीद पटेल कॉलोनी ने डीजे प्रतिबंध की मांग उठाई

सिवनी मालवा । नगर पालिका द्वारा संचालित सरदार वल्लभभाई पटेल मांगलिक भवन से निकलने वाले तेज आवाज वाले डीजे से शहीद पटेल कॉलोनी गली नंबर 6 एवं 7 के रहवासी लंबे समय से परेशान हैं। लगातार हो रहे शोर-शराबे से त्रस्त कॉलोनीवासियों का सब्र अब जवाब देने लगा है।

इसी को लेकर कॉलोनी की महिलाओं एवं पुरुषों ने जिला कलेक्टर एवं अनुविभागीय अधिकारी के नाम ज्ञापन तहसीलदार शंकर सिंह रघुवंशी को सौंपा। साथ ही नगर पालिका के मुख्य अधिकारी सीएमओ अमर सिंह उईके को भी ज्ञापन देकर मांग की गई कि मांगलिक भवन का रास्ता कॉलोनी की गलियों से बंद कर नगर पालिका की भूमि से दिया जाए तथा गली नंबर 6 एवं 7 में डीजे का पूर्णतः प्रवेश प्रतिबंधित किया जाए। वार्ड क्रमांक 09 शहीद पटेल कॉलोनी की महिला, रीना लोवंशी  ने जानकारी देते हुए बताया कि हर शादी समारोह में अत्यधिक तीव्र ध्वनि के साथ डीजे निकाले जाते हैं। गली में हृदय एवं बीपी के कई मरीज रहते हैं, जिन्हें डीजे की आवाज से घबराहट, चक्कर जैसी गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। वहीं कई छात्र-छात्राएं भी यहां निवास करते हैं, जिनकी पढ़ाई डीजे की तेज आवाज से प्रभावित हो रही है। वार्षिक परीक्षाएं नजदीक होने के कारण चिंता और बढ़ गई है।

रहवासियों ने आरोप लगाया कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों के बावजूद डीजे पर प्रतिबंध का पालन नहीं किया जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि 28 जनवरी 2026 को अनुविभागीय अधिकारी, मुख्य नगरपालिका अधिकारी एवं थाना प्रभारी को लिखित सूचना देकर अपने खर्चे पर डीजे अवरोधक गेट लगाया गया था, जिसे भवन संचालक एवं कर्मचारियों द्वारा दबाव बनाकर जबरन तोड़ दिया गया।

दीपक दीक्षित ने जानकारी देते हुए बताया कि अधिकारियों ने जल्द से जल्द डीजे से संबंधित समस्याओं को दूर किए जाने का आश्वाशन दिया है और कहा कि  किसी भी नागरिक को डीजे से संबंधित कोई समस्या नहीं होने देगे । 

ज्ञापन देने वालों में  रीना लोवंशी, सावित्री लोवंशी, विशाल लोवंशी, सरोज लोवंशी, श्याम लोवंशी, दीपक दीक्षित, अनुराधा दीक्षित, किरण गौर, ममता कपूर, शिवाय खेरनार, श्रेया दीक्षित,शिवनारायण रघुवंशी, उर्मिला सोनी, माया राठौर, माया रघुवंशी, , अमित शर्मा, राजेश राठौर, महेश लोवंशी, राजेश कपूर, अशोक धाकड़, लखन यादव, नोनीतराम पाल,दीपक सोनी,सुरेश रघुवंशी, सुरेश चौरसिया सहित अनेक रहवासी शामिल रहे।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post