ad

नर्मदा परिक्रमा पर निकले वृद्ध की सड़क हादसे में मौत : राह में ही थम गई आस्था की यात्रा


 

नर्मदा परिक्रमा पर निकले वृद्ध की सड़क हादसे में मौत : राह में ही थम गई आस्था की यात्रा

सिवनी मालवा। डोलरिया। मां नर्मदा की परिक्रमा पर निकले एक वृद्ध की आस्था की यात्रा सड़क हादसे में हमेशा के लिए थम गई जानकारी अनुसार विदिशा जिले के निवासी नंदलाल कुशवाहा को नर्मदापुरम हरदा मुख्य मार्ग सोनखेड़ी के पास एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। टक्कर के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

घटना स्थल पर कुछ समय तक नंदलाल कुशवाहा का निर्जीव शरीर सड़क किनारे पड़ा रहा। परिक्रमा मार्ग से गुजर रहे श्रद्धालु और राहगीर यह दृश्य देखकर भावुक हो उठे। जो व्यक्ति श्रद्धा और विश्वास के साथ नर्मदा परिक्रमा पर निकला था, उसकी अंतिम सांस भी उसी मार्ग पर टूट गई।

स्थानीय लोगों के अनुसार, नंदलाल कुशवाहा शांत स्वभाव के थे और पूरी श्रद्धा के साथ परिक्रमा कर रहे थे। हादसे की खबर फैलते ही क्षेत्र में शोक का माहौल बन गया। राह चलते लोगों ने उनके लिए मौन रखकर श्रद्धांजलि दी।

यह हादसा न केवल एक व्यक्ति की मृत्यु है, बल्कि उस आस्था, संकल्प और विश्वास का अंत भी है, जिसके साथ वह मां नर्मदा की परिक्रमा पर निकले थे। क्षेत्र में शोक की लहर है और लोग दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। घटना की जानकारी लगने के बाद  पुलिस मौके पर पहुंची मृतक शरीर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post