विद्यार्थियों द्वारा ज्ञान प्रदर्शनी 'उद्भास' का प्रदर्शन किया गया
इटारसी । टी.आर.एम स्कूल, पुरानी इटारसी में विद्यार्थियों द्वारा ज्ञान प्रदर्शनी 'उद्भास' का प्रदर्शन किया गया। इस ज्ञान प्रदर्शनी में विद्यार्थियों द्वारा 11 विभिन्न विषयों जैसे आर्टिफिशल इंटेलिजंस, विज्ञान, प्राचीन भारतीय ज्ञान परंपरा, नैतिक विज्ञान आदि पर 150 से अधिक मॉडल प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला विकास सलाहकार समिति, नर्मदापुरम के सदस्य श्री सत्यम अग्रवाल ने प्रदर्शनी का विधिवत शुभारंभ किया। श्री अग्रवाल ने प्रत्येक विद्यार्थी से रूबरू होकर उनके द्वारा बनाए गए मॉडल के विषय में जाना और सभी विद्यार्थियों की महनत और लगन की प्रशंसा की।
प्रदर्शनी का मुख्य आकर्षण कक्षा केजी के विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए मॉडल थे जिसको बड़े ही आत्मविश्वास के साथ छोटे - छोटे बच्चों ने अतिथियों के समक्ष प्रस्तुत किया। सत्यम अग्रवाल द्वारा विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए प्रदर्शनी के नाम उद्भास का सही अर्थ समझाया गया की कैसे जीवन में यह विभिन्न विषयों की सीख आपको ज्ञान रूपी प्रकाश की ओर लेकर जाएगी। उन्होंने विद्यार्थियों को खेल-कूद के साथ-साथ जीवन में पढ़ाई का महत्व भी समझाया। प्राचार्या सुश्री रश्मा भाटिया ने बच्चों को इस ज्ञानवर्धक प्रदर्शनी के लिए बधाई देते हुए विद्यालय के समस्त शिक्षिकाओं के योगदान की सराहना की।
.jpg)
