ad

साधारण थैली की असाधारण सोच को सराहा


 

साधारण थैली की असाधारण सोच को सराहा

सीतामऊ।  सीतामऊ साहित्य महोत्सव में बाहर से पधारे अतिथियों से व्यक्तिगत भेंट कर श्रीमती चन्दा डांगी ने स्वनिर्मित कपड़े की थैली भेंट कर उन्हें उनके समक्ष सिंगल यूज़ प्लास्टिक केरी बेग के अंधाधुंध प्रयोग के विरोध में विकल्प प्रस्तुत कर अपना संकल्प दोहराया अतिथि गण सर्व श्री प्रद्युम्न भट्ट,श्री मीर रंजन नेगी,श्री राजेश कुमार डायरेक्टर (ICHR), श्री रघुवीर यादव,श्री विवेक चतुर्वेदी, श्री संजीव सान्याल (pm- EAC) श्री रवीन्द्र शर्मा,श्री आलोक श्रीवास्तव, पद्मश्री श्री सुरेंद्र शर्मा, श्री साजिद लोधी,श्री रज़ा काजमी,श्री जेरी पिंटो, पद्मश्री श्री ज्ञान चतुर्वेदी,श्री प्रशांत पांडे आदि ने श्रीमती डांगी के इस प्रयास के बारे में कहा कि आपकी साधारण थैली की असाधारण सोच और प्रयास को  हम  प्लास्टिक की थैलियां उपयोग न करने के  संकल्प से  पूरा करेंगे ।

    उल्लेखनीय है कि मंदसौर नगर की यह पर्यावरण सारथी पिछले तीस वर्षों में अभी तक एक लाख से अधिक थैलियां बांटकर पर्यावरण संदेश दे चुकी है और उनका ये अभियान अनवरत जारी है। उन्होंने बसई में बोटिंग के दौरान वेव्स क्लब के सभी सदस्यों और सुस्वादु भोजन बनाकर खिलाने वाली पूरी टीम को भी  थैलियां वितरित की ।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post