सरोकार साझा मंच की मासिक बैठक सम्पन्न
इंदौर । सरोकार साझा मंच की फरवरी माह की मासिक बैठक मृदुला शर्मा एवं निरुपमा त्रिवेदी द्वारा आयोजित की गयी।
करुणा प्रजापति ने कार्यक्रम का आरम्भ करते हुए अर्धनारीश्वर स्वरूप में नर -नारी के पूरक और सहकारी भाव पर विस्तार से जानकारी देते हुए आज के समय में फिर से रोचक सात वचन भी प्रस्तुत किए।
प्रेम व उल्लास का संदेश लेकर आयी बसंत ऋतु में नव उर्जा-नव सृजन स्वत: ही प्रफुल्लित हो उठते हैं। इन्हीं मनोभावों के साथ' 'प्रेम की परिभाषा और पराकाष्ठा, बसंत, और शिव शक्ति के स्वरूप " विषय पर विचार व्यक्त किये गए।
प्रेम और बसंत पर प्रेम मयी कवितायेँ और गीत डॉ. अर्चना त्रिवेदी,, सुरभि शुक्ला , कृष्णा जोशी,रश्मि तिवारी, हेमा रावत , इंदु जैन,काजल मजूमदार, सुषमा चौरे, आशा मुंशी, निरुपमा त्रिवेदी और जयश्री शर्मा ने प्रस्तुत किये ।
संगीता चौहान, वंदना शर्मा, ज्योति निकम, डॉ. सुनीता श्रीवास्तव और कविता मेहता ने ' वेंलेनटीन डे : प्रेम की अभिव्यक्ति 'को स्वाभाविक अनुभूति बताया। जो कृष्ण -राधा के प्रेम के ओतप्रोत सी है। साथ ही यह भी बताया कि आज प्रेम कभी स्वार्थ और कभी प्रदर्शन में बदल जाता है। जो उचित नहीं और इसके बुरे परिणाम सामने आते रहते हैं।
महिमा शुक्ला ने 'शिव -शक्ति स्वरूप' में शिवरात्रि के संदर्भ में शिव लिंग की अवधारणा के साथ आकाश - प्रकृति अर्थात् स्त्री -पुरुष तत्व के वैज्ञानिक, सर्जनात्मक और एकाकार रूप में समानता पर विचार प्रकट किये। साथ ही समानता के मूल अधिकारों का वर्तमान संदर्भ में उल्लेख किया।
प्रतिभा तिवारी,आरती तिवारी, और निर्मला बागोरा ने कार्यक्रम में भाग लिया।
अंत में निरुपमा त्रिवेदी ने प्रेमिल कविता के साथ अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
महिमा शुक्ला
अध्यक्ष
सरोकार साझा मंच
इंदौर.
.jpg)
