संस्कार केंद्र की शिक्षिका दीदीयो का एक दिवसीय मासिक प्रशिक्षण
नर्मदा पुरम । सेवा भारती जिला नर्मदापुरम के द्वारा संघ कार्यालय में संस्कार केंद्र की शिक्षिका दीदीयो का एक दिवसीय मासिक प्रशिक्षण किया इस अवसर पर सर्वप्रथम सेवा भारती अध्यक्ष श्री सतीश सावरिया सेवा सचिव श्री लक्ष्मण वैस सेवा भारती विभाग समन्वय शिव प्रताप सिंह जिला सह सेवा प्रमुख संदीप रघुवंशी सेवा भारती सह सचिव लोकेश बाल कल्याण समिति सदस्य सारिका कटारे सेवा भारतीय नगर अध्यक्ष इटारसी राजेंद्र तोमर सभी अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया सेवा भारती अध्यक्ष श्री सतीश सांवरिया के द्वारा नर्मदा पुरम जिले में चलने वाले सेवा कार्यों के बारे में विस्तार से बताया गया उन्होंने कहा संस्कार केंद्र के माध्यम से सेवा बस्ती को आदर्श बनाया जा सकता है इस प्रशिक्षण में 5 शिक्षिका नर्मदा पुरम से 2 शिक्षिका सिवनी मालवा से 1शिक्षिका माखन नगर से प्रथम सत्र किया द्वितीय सत्र कंठस्तीकरण अंजू पासी दीदी के द्वारा संस्कार केंद्र की सभी शिक्षिका दीदियों को पाठ्यक्रम का कंठस्तीकरण करवाया गया तृतीय सत्र समापन सत्र - इस सत्र में सेवा भारती विभाग समन्व शिव प्रताप सिंह सारिका कटारे के द्वारा सेवा भारती के द्वारा चलने वाले प्रकल्प निवेदिता भारती किशोर भारती भजन मंडली अभिभावक समिति वैभव श्री,एवं बस्ती समिति, बनाकर इन समितियो की निरंतर साप्ताहिक एवं मासिक बैठक एवं प्रशिक्षण कर कर अपनी सेवा बस्ती को आदर्श एवं स्वावलंबी बनाया जा सकता है सेवा भारती सचिव लक्ष्मण वैस के द्वारा कार्यक्रम में आने वाले सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया।
.jpg)
