अंतरराष्ट्रीय करुणा साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्थान के अंतर्गत हुआ तीन पुस्तकों का लोकार्पण
लखनऊ । विगत दिवस केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय गोमतीनगर के परिसर में खादी एवं ग्रामोद्योग महोत्सव के मंच पर अंतरराष्ट्रीय करुणा साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्थान के तत्वाधान में डॉ आर्यावर्ती सरोज 'आर्या' की दो पुस्तकों काव्य संग्रह -"निश्चेतन सिलिका" और बाल कहानी संग्रह "चंद्रयान" तथा रवीन्द्र नाथ तिवारी के काव्य संग्रह- "राष्ट्र चिन्तन " का लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के पूजन, दीप प्रज्वलन, माल्यार्पण और उनकी वंदना से की गई। सरस्वती वन्दना कवयित्री निशा सिंह 'नवल' ने किया।अध्यक्ष नरेंद्र भूषण तथा विशिष्ट अतिथि महेन्द्र भीष्म ने पुस्तक के सम्बन्ध में वक्तव्य दिया। यह कार्यक्रम वरिष्ठ साहित्यकार नरेन्द्र भूषण की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम में वरिष्ठ साहित्यकार महेन्द्र भीष्म , हरिश्चंद्र निशांत रवीन्द्र नाथ तिवारी , निर्भय नारायण गुप्त ,के पी त्रिपाठी पुंज , गिरधर खरे , अष्ठाना महेश प्रकाश विशिष्ट अतिथि के रुप में मंचस्थ रहे। श्रीमती शरद सिंह, शरद मिश्र सिन्धु , अरविंद रस्तोगी ,रवि कांत पांडेय,अनिल कुमार जैसवार "बेअदब लखनवी", मनमोहन बाराकोटी , शशि नारायण त्रिपाठी , आशुतोष तिवारी "आशु", हिमांशु सक्सेना "अर्श लखनवी" करुणा पाण्डेय ,राधा बिष्ट , मनस्वी श्वेता,शीला वर्मा मीरा ,अलका गुप्ता 'प्रियदर्शनी' , पायल लक्ष्मी सोनी, सरला शर्मा 'आस्मां' ,निशा सिंह 'नवल' और रेनू द्विवेदी ने शानदार काव्यपाठ किया, जिस पर पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजता रहा। कार्यक्रम का बेहतरीन संचालन रेनू द्विवेदी ने किया। सभी मंचीय अतिथियों को माल्यार्पण एवं शाल्यार्पण कर व कलम देकर उन्हें सम्मानित किया गया। आमंत्रित सभी कवि- कवयित्रियों को माल्यार्पण एवं कलम भेंटकर उन्हें सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में संस्थान की संस्थापिका एवं अध्यक्ष डॉ आर्यावर्ती सरोज "आर्या" ने सभी आगंतुकों का हार्दिक आभार व्यक्त किया।
.jpg)
