श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम जनपद उन्नाव के तत्वाधान में महाराजधिराज छत्रपति शिवाजी महाराज का अवतरण दिवस भव्य रूप से मनाया
मस्तक पर तिलक लगाकर जिसने भगवा लहराया: राष्ट्रीय अध्यक्ष कवि अशोक गोयल "चक्रवर्ती"
पिलखुवा, अयोध्यधाम ।श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम जनपद उन्नाव के तत्वावधान में एक विराट कवि सम्मेलन का आयोजन भव्य रूप से किया गया कार्यक्रम में देश भर से पधारे 20 वरिष्ठ कवि एवं साहित्यकारों ने भाग लेकर हिंदू संस्कृति के उद्धारक ,हिंदवी शासन के प्रणेता , मां भवानी के उपासक, मराठा गौरव महाराजाधिराज छत्रपति शिवाजी महाराज का अवतरण दिवस बड़े ही धूम धाम से मनाया इस कार्यक्रम की अध्यक्षता देश के जाने माने वरिष्ठ कवि एवं साहित्यकार अशोक गोयल "चक्रवर्ती "राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्याधाम ने की कार्यक्रम में अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में पधारी वरिष्ठ कवयित्री डॉ सुमन महरोत्रा मुजफ्फरपुर बिहार व मुख्य अतिथि के रूप में कवयित्री मंजू दलाल व कवयित्री बीना गोयल राष्ट्रीय प्रभारी ने मंच की शोभा बढ़ाई।कार्यक्रम की शुरुआत कवयित्री संपति चौरे" स्वाति"व गणपति का मंच पर आवाहन आ. कवि दिनेश कुमार चौबे ने किया । कार्यक्रम का सुंदर संचालन अरविंद कुमार "अनोखे" द्वारा किया गया। कार्यक्रम में देश के जाने-माने अनेक कवि एवं कवयित्रियों ने शिवाजी महाराज पर एक से बढ़ कर एक रचनाएं प्रस्तुत की कार्यक्रम अनवरत साढ़े तीन घंटे तक चलता रहा।कार्यक्रम में संस्था के संरक्षक आ.अवधेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा आज के परिवेश में ऐसे कार्यक्रमों की महती आवश्यकता है पराधीन जनता में स्वतंत्रता की अलख जगा कर" हिंदवी"स्वराज स्थापित करने वाले महाराजा शिवाजी को नमन है।कार्यक्रम में सुमन महरोत्रा मुजफ्फरपुर, दिनेश कुमार दुबे छत्तीसगढ़, कवयित्री संपति चौरे,कवयित्री मंजू दलाल दिल्ली, दो अयोध्या प्रसाद लोधी सुमन उन्नाव, डॉ शशी जायसवाल प्रयागराज,कवयित्री बीना गोयल,कवि अरविंद कुमार अनोखे,ओज कवि मनोज मंजुल कासगंज, कवि आत्म प्रकाश कुमार गांधीनगर गुजरात, कवि ईश्वर चंद्र विद्या वाचस्पति संत कबीर नगर उत्तर प्रदेश, कवि इंजीनियर नानक चंद खंडेलवाल, कवि अवधेश कुमार श्रीवास्तव, कवयित्री श्वेता कुमारी चौबे बेतिया पश्चिमी चंपारण बिहार आदि के अतिरिक्त अनेक प्रदेशों से रचनाकार उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में कार्यक्रम अध्यक्ष ने सभी रचनाकारों का आभार प्रकट किया।
.jpg)
