ad

श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय, इन्दौर ने पूनम यादव को डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान की


 

श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय, इन्दौर ने पूनम यादव को डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान की 

इंदौर । श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय, इन्दौर (मध्यप्रदेश) में 8वाँ दीक्षांत समारोह गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। इस दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भारत के लोकसभा स्पीकर श्री ओम बिरला जी पधारे हुए थे, जिनके सानिध्य में विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्री पुरुषोत्तम दास पसारी एवं  कुलगुरु डॉ. योगेश चंद गोस्वामी ने विद्यार्थियों को उपाधियाँ प्रदान कीं। इसी विश्वविद्यालय से शोधार्थी डॉ. पूनम यादव को फॉरेंसिक विज्ञान में पीएचडी की डिग्री प्रदान की गयी, जिन्होंने भारत में पाए जाने वाले कुछ विषैले पौधों की विषाक्तता पर न्यायायिक विज्ञान की अभिरुचि जी.सी.एम.एस. और डीएनए बारकोडिंग तकनीकी से डॉ. स्वाति दुबे मिश्रा के शोध निर्देशन में यह शोध कार्य किया है। 

उन्होंने बताया कि इस शोध कार्य में उनके परिवार ने उनका हमेशा हौशला बढाया था। उनके पति डॉ. अवधेश कुमार ने उनके शोध कार्य के प्रति उनका मनोबल बढाया और कार्य के प्रति निरंतर सजग रहने की प्रेरणा दी। 

इस महत्त्वपूर्ण उपलब्धि के लिए वे अपने गुरुजनों, माता-पिता एवं परिवारजनों के स्नेह और आशीर्वाद को अपनी सफलता का आधार बताया। साथ ही शोध कार्य में विशेष सहयोग एवं मार्गदर्शन के लिए उन्होंने डॉ. एम.पी. गौतम एवं डॉ. सुभ्रा गौतम के प्रति आभार व्यक्त किया। डॉ. पूनम यादव यह शोध कार्य न केवल अकादमिक दृष्टि से महत्त्वपूर्ण है, बल्कि समाज एवं न्यायिक व्यवस्था के लिए भी उपयोगी सिद्ध होगा। इससे भविष्य में फॉरेंसिक विज्ञान के क्षेत्र में नई शोध दिशाओं और संभावनाओं का मार्ग प्रशस्त होगा।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

1 Comments

Previous Post Next Post

Popular Items