ad

राज्य निर्वाचन आयोग के स्थापना दिवस पर गूंजी सारिका घारू की उपलब्धियां, दिग्गजों ने किया सम्मानित


 

राज्य निर्वाचन आयोग के स्थापना दिवस पर गूंजी सारिका घारू की उपलब्धियां, दिग्गजों ने किया सम्मानित

भोपाल । मध्य प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग के 32 वें स्थापना दिवस पर राजधानी के निर्वाचन भवन में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर आयोग की ब्रांड एंबेसडर सारिका घारू को उनकी विशेष सेवाओं और प्रभावी जागरूकता अभियानों के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त श्री ओ.पी. रावत , पूर्व राज्‍य निर्वाचन आयुक्‍त श्री आर. परशुराम ,  राज्‍य निर्वाचन आयुक्‍त्‍ श्री मनोज श्रीवास्तव एवं सचिव श्री दीपक सिंह ने प्रशस्ति पत्र देकर उनके कार्यों को सराहा।

सारिका घारू को यह सम्मान राज्य में मतदाताओं को जागरूक करने और निर्वाचन प्रक्रियाओं  विशेषकर पेपरलेस पंचायत उपचुनावों में प्रभावी जनभागीदारी सुनिश्चित करने के लिए दिया गया।

इस अवसर पर सारिका ने पपेट शो के माध्‍यम से आयोग की पेपरलेस इलेक्‍शन, ईवीएम दूसरे राज्‍यों को उपलब्‍ध कराने, चुनाव मोबाईल एप की सफलता को प्रस्‍तुत किया ।

उल्‍लेखनीय है कि सारिका घारू लंबे समय से मध्य प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग की स्टेट ब्रांड एम्‍बेसेडर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्होंने अपनी जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से दूर-दराज के क्षेत्रों में मतदाताओं को उनके अधिकारों के प्रति शिक्षित किया है। 


देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post