ad

11दिवसीय निशुल्क इंटीग्रेटेड योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा शिविर का शुभारंभ


 

11दिवसीय निशुल्क इंटीग्रेटेड योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा शिविर का शुभारंभ

 इटारसी। सद्गुरु ब्रह्म स्वरूप संत बाबा गेलाराम जी साहेब के के 96 वे  जन्मोत्सव के अवसर पर बाबा गोदडी वाला धाम समिति के तत्वाधान में परम पूज्य स्वामी रामदेव जी महाराज के परम शिष्य एवं प्रशिक्षित योग शिक्षकों के द्वारा मालवीय गंज स्थित संत बाबा गोदड़ी  वाला धाम में 11 दिवसीय  योग शिविर का शुभारंभ हुआ l

     शिविर के मुख्य आकर्षण- विशेषकों विशेषज्ञों के द्वारा योगासन एवं प्राणायाम निशुल्क योग चिकित्सा परामर्श ध्यान और मानसिक शांति के लिए सत्र, विभिन्न रोगों के लिए उपचार एवं निशुल्क  बीपी एवं ब्लड आदि की जांच की जाएगी l

     योग शिविर में प्रतिदिन रोग अनुसार रोगों के निवारण के लिए योग अभ्यास कराया जाएगा l जिसमें आंखों के लिए मस्तिष्क के लिए माइग्रेन के लिए नाक कान गले और थायराइड के लिए सर्दी, जुकाम, दमा, एलर्जी आदि के लिए, ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने के लिए एवं सर्वाइकल, पीठ दर्द, कमर दर्द, घुटने दर्द और जोड़ों के दर्द के लिए प्रतिदिन अलग-अलग योग विशेषज्ञों के द्वारा शिक्षकों के द्वारा योग सुबह 6:00 बजे से 7:30 बजे तक नियमित रूप से कराया जाएगा l

  आज शिविर में मुख्य रूप से  भारत स्वाभिमान के जिला प्रभारी एवं राज्य संगठन मंत्री मोहन गौर राज्य संवाद प्रभारी कमलेश गौर तथा होशंगाबाद से पधारे डॉक्टर विवेक भदौरिया, माखनलाल चौधरी, राकेश गौर एवं इटारसी से माधव दास चैलानी, उत्तम राव,  ओमप्रकाश पटेल, रामलाल उमरिया, ध्रुव सिंह, अशोक मालवी रामानुज मौर्य, ओपी यादव, शैलेंद्र  मौर्य डॉक्टर कुलभूषण खोसला  श्री के के सोनी एवं अनेक योग साधक उपस्थित हुए l 

      योग शिविर के बाद जिला एवं तहसील स्तरीय मासिक बैठक का आयोजन किया गया l जिसमें नियमित योग क्लास एवं शिविर लगाने के साथ  सहयोग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर  लगाने एवं  संगठन विस्तार आदि विषयों पर विचार-विमर्श किया गया l

     विगत दिनों श्री के के सोनी द्वारा पतंजलि योगपीठ हरिद्वार की आजीवन सदस्यता एक लाख ₹ जमा करके प्राप्त की है l बैठक में उनका करतल ध्वनि से सम्मान किया गया एवं आभार व्यक्त किया गया l

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post