जनगणना 2027 की तैयारी तेज, मकान सूचीकरण के लिए कर्मचारियों को दिया गया प्रशिक्षण
सिवनीमालवा।आगामी 01 मई से 30 मई तकचलेगा प्रथम चरण, हर मकान की होगी अनिवार्य । डोलरिया में भारत की जनगणना 2027 के तहत तैयारियां तेज हो गई हैं। जनगणना कार्य निदेशालय भोपाल एवं कलेक्टर सह मुख्य जनगणना अधिकारी नर्मदापुरम के निर्देशानुसार जनगणना 2027 का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। प्रथम चरण में 1 मई 2026 से 30 मई 2026 तक मकान सूचीकरण का कार्य किया जाएगा।
सोमवार दोपहर 3 बजे शासकीय महाविद्यालय डोलरिया में अनुविभागीय दंडाधिकारी राजस्व नर्मदापुरम जय सोलंकी जी व तहसीलदार एवं जनगणना चार्ज अधिकारी सुनील गढ़वाल तथा अतिरिक्त जनगणना चार्ज अधिकारी नायब तहसीलदार पूनम सिंह सलामे की उपस्थिति में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें तहसील माखननगर से मास्टर ट्रेनर राजेश मालवीय , संतोष तिवारी शिक्षक , कृष्ण कुमार बरकरे प्रशिक्षण अधिकारी डोलरिया के मास्टर ट्रेनर मोहर सिंह हिंडोलिया व मुकेश शुक्ला द्वारा प्रशिक्षण में तहसील अंतर्गत प्रत्येक राजस्व ग्राम में मकानों की नंबरिंग एवं सूचीकरण की प्रक्रिया समझाई गई। मास्टर ट्रेनरो द्वारा जनगणना 2027 के महत्व, मकानों को क्रमवार नंबर देने की विधि तथा नजरी नक्शा तैयार करने की प्रक्रिया पर विस्तृत मार्गदर्शन दिया गया। सही और सटीक आंकड़े ही भविष्य की योजनाओं का आधार बनते हैं, इसलिए सूचीकरण कार्य पूरी गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ किया जाना आवश्यक है। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व नर्मदापुरम जय सोलंकी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रत्येक मकान को निर्धारित क्रम में नंबर दिया जाए और कोई भी मकान सूची से छूटना नहीं चाहिए। सभी कर्मचारियों को निर्धारित प्रपत्रों में जानकारी दर्ज कर रजिस्टर में संधारित करने के निर्देश दिए गए। प्रशिक्षण कार्यक्रम में आफिस कानूनगो व जनगणना लिपिक श्रीमति कंचन पिरथानी व आपरेटर आशीष यादव , राजस्व निरीक्षक सहित सभी पटवारी, सचिव, ग्राम रोजगार सहायक एवं कोटवार उपस्थित रहे। जनगणना 2027 के प्रथम चरण की इस तैयारी से स्पष्ट है कि प्रशासन द्वारा कार्य को सुव्यवस्थित और पारदर्शी तरीके से संफन कराने के लिए व्यापक तैयारी की जा रही है।
.jpg)
