ad

सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में सिवनी मालवा की आध्या अग्रवाल ने लहराया परचम


 

सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में सिवनी मालवा की आध्या अग्रवाल ने लहराया परचम

सिवनी मालवा की आध्या अग्रवाल ने सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में सफलता प्राप्त की

सिवनी मालवा । सिवनी मालवा नगर की होनहार बालिका आध्या अग्रवाल ने देश की प्रतिष्ठित सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में सफलता प्राप्त कर नगर एवं जिले का नाम गौरवान्वित किया है। अपनी मेहनत, लगन और अनुशासन के बल पर आध्या ने यह उपलब्धि हासिल की, जिससे परिजनों, शिक्षकों और नगरवासियों में हर्ष का वातावरण है।

आध्या अग्रवाल, सिवनी मालवा के श्रीजी ज्वेलर्स के संचालक एवं व्यापारी राहुल अग्रवाल की पुत्री हैं। उन्होंने टिमरनी स्थित अग्रवाल कैरियर इंस्टीट्यूट से परीक्षा की तैयारी की। संस्थान के शिक्षकों ने बताया कि आध्या शुरू से ही मेधावी और परिश्रमी छात्रा रही हैं। नियमित अध्ययन, सतत अभ्यास और शिक्षकों के मार्गदर्शन के कारण उन्होंने यह महत्वपूर्ण सफलता अर्जित की।

ज्ञात हो कि सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा देशभर में आयोजित की जाती है और इसमें चयन के लिए कड़ी प्रतिस्पर्धा होती है। इस परीक्षा में सफलता प्राप्त करना विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जाता है। सैनिक स्कूलों में विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा साथ अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और देशभक्ति की भावना का विशेष प्रशिक्षण दिया जाता है।

अग्रवाल कैरियर इंस्टीट्यूट के अन्य छात्र राघव अनार सिंह इवने ने भी सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में सफलता प्राप्त कर संस्थान का नाम रोशन किया है। संस्थान प्रबंधन ने दोनों विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। आध्या की इस उपलब्धि पर नगर के गणमान्य नागरिकों, परिजनों एवं स्नेहीजनों ने उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित कीं और कहा कि उनकी सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है। नगरवासियों ने विश्वास व्यक्त किया कि आराध्या भविष्य में भी इसी प्रकार सफलता की नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन करेगी।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post