ad

एचपीवी टीकाकरण में किशोरी बालिकाओं का दिखा उत्साह, सिवनी मालवा ब्लॉक में एक दिन में 95 बालिकाओं ने लगवाया टीका


 

एचपीवी टीकाकरण में किशोरी बालिकाओं का दिखा उत्साह, सिवनी मालवा ब्लॉक में एक दिन में 95 बालिकाओं ने लगवाया टीका 

 सिवनी मालवा । महिलाओं में होने वाले सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए भारत सरकार ने 28 फरवरी को 14 से 15 वर्ष की लड़कियों के लिए एक राष्ट्रव्यापी, निःशुल्क HPV टीकाकरण अभियान शुरू किया है। इसका उद्देश्य 1.15 करोड़ से अधिक लड़कियों को गार्डासिल-4 टीके की एक खुराक के साथ सुरक्षित करना है, जो 93-100% तक प्रभावी है। इस अभियान के अंतर्गत सभी मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल, सिविल अस्पताल तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर एचपीवी का टीका लगाया जा रहा है। 14 से 15 वर्ष की किशोरी बालिकाओं को लगने वाला एचपीवी वैक्सीन एक अत्यंत प्रभावी टीका है जो ह्यूमन पैपिलोमा वायरस संक्रमण को रोकता है। यह वायरस गर्भाशय ग्रीवा, गुदा, मुंह-गले और अन्य प्रकार के कैंसर का प्रमुख कारण है। 


आज शुक्रवार को सिविल अस्पताल सिवनी मालवा के माध्यम से 14-15 वर्ष की 95 किशोरी बालिकाओं को यह वैक्सीन लगाई गई। खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ कांति बाथम के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अभियान को सफल बनाने में अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। बीएमओ ने किशोरी बालिकाओं तथा पालकों से अपील की है कि अपनी बालिकाओं के उत्तम स्वास्थ्य के लिए यह टीका लगवाना अति आवश्यक है। 

इस दौरान सिवनी मालवा के एसडीएम विजय राय ने टीकाकरण केंद्र का औचक निरीक्षण किया। आपने यहां उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया, टीका लगवाने आई बालिकाओं तथा उनके पालकों से बात कर प्रमाण पत्र वितरित किए। आपने सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि समाज में 14-15 वर्ष की अन्य बालिकाओं को भी टीकाकरण करवाने के लिए प्रेरित करें। सिविल अस्पताल में यह टीका, उमंग स्वास्थ्य केंद्र कमरा नंबर 30 में लगाया जा रहा है।

टीकाकरण अभियान में सिविल अस्पताल की बीसीएम प्रिया पांडे, बीपीएम इन्दर हिरवे, बीईई अश्विनी जोसेफ, एमएल टेकाम, उमंग स्वास्थ्य केंद्र के परामर्शदाता ईश्वर विश्नोई, सेक्टर सुपरवाइजर राम सिंह मुहाने, आपरेटर कृष्ण कुमार मालवीय, प्रबल शर्मा, एएनएम वंदना लौवंशी, शीतल कुशवाहा, नीलिमा सिंह, दीपिका मालवीय, ज्योति मालवीय की टीकाकरण अभियान को संचालित करने में महत्वपूर्ण भूमिका रही। साथ ही ग्रामीण क्षेत्र से किशोरी बालिकाओं को सिविल अस्पताल लाकर टीका लगवाने में आशा सुपरवाइजर प्रतिभा यादव, मधु राठौर, गिरजा कुशवाहा का सराहनीय कार्य रहा

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post