जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया
जौनपुर। भारत विकास परिषद, जौनपुर शाखा एवं इंडियन डेंटल एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार, 20 मार्च को विश्व मुख स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शाही किला गेट पर प्रातःकालीन जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आमजन में मुख एवं दंत स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना, नियमित दंत जांच के महत्व को समझाना तथा स्वच्छता एवं सही खानपान की आदतों को अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा। प्रातः टहलने आए लोगों को दंत चिकित्सकों द्वारा सरल एवं उपयोगी सुझाव प्रदान किए गए।
इस अवसर पर भारत विकास परिषद के अध्यक्ष गणेश साहू, सचिव प्रेम कुमार संतोषी, कोषाध्यक्ष दिवाकर गुप्त, पूर्व अध्यक्ष विक्रम गुप्त, दिलीप जायसवाल, सतेंद्र अग्रहरि, संतोष साहू, डॉ. सौरभ रस्तोगी, डॉ. अतुल सिंह, आशुतोष पाठक, बच्चा आशीष चौरसिया, अजय गुप्ता, अरविंद बैंकर, ऋषि साहू, मनोज चतुर्वेदी सहित अन्य सम्मानित बंधु उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का सफल संयोजन डॉ. गौरव मौर्य द्वारा किया गया।
.jpg)
