“ डा उपासना प्रेरणा पुंज” विभिन्न प्रेरणा सम्मानों / पुरुस्कारों के लिए प्रविष्ठियां आमंत्रित
भोपाल।
चिरस्मृति दीप
प्रिय मन तुम्हारा यूँ जाना मन को तो स्वीकार नहीं है|
पर जीवन के खेले में हार जीत पर अधिकार नहीं है|
तन से चाहे साथ नहीं पर मन को कोई कैसे समझाए
प्रेरणा पुंज बन साथ रहो बस हम पर उपकार यही है||
डा उपासना सक्सेना के ४४वें जन्म दिन के उपलक्ष में “ डा उपासना प्रेरणा पुंज” विभिन्न प्रेरणा सम्मानों/पुरुस्कारों के लिए प्रविष्ठियां आमंत्रित की गई है|जिसकी अंतिम तिथि 30 मार्च 2026 तक है।
भेजने का पता:
प्रो.डा उपासना सक्सेना
G-01, INDRAPRASTH,( NEAR ROB),
AIRPORT ROAD ,BHOPAL-462030
01 “लघुकथा शोध प्रेरणा सम्मान-2026” (लघुकथा शोध केंद्र समिति भोपाल के तत्वाधान में),
आहर्तायें:
01-लघुकथा विधा में दिसम्बर 2025 तक पूर्ण एवं स्वीकृत शोध कार्य||
02- श्रेणी स्त्री/पुरुष|
03- आयु सीमा कोई नहीं|
प्रथम चरण:आत्म परिचय के साथ शोधपत्र संक्षिप्त (सिनोप्सिस) अनिवार्य|अंतिम चरण :चयनित विजेता को शोधपत्र/शोधकार्य की एक प्रति अनिवार्य |
02 “डा उपासना स्मृति तुलसी रत्नावली सम्मान-2026” (तुलसी साहित्य अकादमी भोपालके तत्वाधान में|)
आहर्तायें: विधिवत मान्यताप्राप्त स्थापित महिला चिकित्सक को उनके हिंदी साहित्य में अवदान मूल्यांकन अनुसार| 02-श्रेणी- स्त्री| आयु सीमा कोई नहीं| प्रथम चरण :आत्म परिचय तथा साहित्यक अवदान की संक्षिप्त विवरणी (सिनोप्सिस)| अंतिम चरण एक से अधिक विजेता की स्थिति में साहित्यक अवदान की प्रतियाँ चाहिए हो सकती है |
03.“डा उपासना सक्सेना स्मृति सर्वोत्तम शोधपत्र(स्वर्णपदक)-2026” :एसोशियेशन ऑफ़ रेड़ीयेशन ओंकोलोगिस्ट ऑफ़ इंडिया-(मप्र-छग)AROI(MP-CG) के तत्वाधान में|
आहर्तायें: 01.ए आर ओ आई(मप्र-छग) के वार्षिक अधिवेशन में चयनित सर्वोत्तम शोधपत्र विजेता| श्रेणी- स्त्री/पुरुष | आयु सीमा -कोई नहीं| चयन अधिवेशन में पढ़े गए पत्रों में श्रेष्ठता के आधार पर|
0 4. “डा उपासना दिव्यांग प्रेरणा सम्मान-2026”
आहर्तायें:मूक, वधिर, दृष्टीबाधित एवं मानसिक दिव्यांग को उनकी दिव्यान्गता एवं साहित्यक अवदान के मूल्यांकन पर|श्रेणी-स्त्री पुरुष|आयु सीमा-कोई नहीं |
05. “डा उपासना कन्या शिक्षा प्रेरणा सम्मान-2026”- (कायस्थम भोपाल के तत्वाधान में सम्मान समारोह प्रस्तावित|)
आहर्तायें:2025 के एम्.बी.बी.एस प्रवेश परीक्षा में भोपाल शहर के किसी भी चिकित्सा महाविद्यालय में उच्चतम प्रवेशांक प्राप्तकर्ता (चित्रांश) कन्या|अंतिम निर्णय प्राप्त प्रविष्टियों के आधार पर चयन समिति द्वारा किया जायेगा|श्रेणी-स्त्री|आयु सीमा-समानुपाती|
06. “डा उपासना बाल संगीतकार प्रेरणा सम्मान-2026”-
आहर्तायें:गायन वादन में दक्षता के आधार पर| श्रेणी – बालक/बालिका |आयु सीमा- 15 वर्ष |
अन्य सामान्य नियम:
01 सभी निर्णय नियोजन समिति द्वारा लिए जायेंगे, जो अंतिम एवं सर्वमान्य होंगे|
02 सभी समस्याओं का समाधन, निदान एवं न्यालालय क्षेत्र भोपाल रहेगा |
निवेदक नियोजक
कर्नल.डा गिरिजेश सक्सेना
.jpg)
