ad

सूरजगंज चौराहे का खतरनाक गड्ढा जल्द भरें, हादसे का इंतजार न करे सीएमओ इटारसी– राकेश जाधव


 

नगर पालिका सीएमओ को सभापति राकेश जाधव की नसीहत

सूरजगंज चौराहे का खतरनाक गड्ढा जल्द भरें, हादसे का इंतजार न करे सीएमओ इटारसी 

इटारसी। शहर के व्यस्ततम सूरजगंज चौराहे पर सड़क में बड़ा गड्ढा राहगीरों और वाहन चालकों के लिए गंभीर खतरा बन गया है। नगर पालिका सभापति राकेश जाधव ने बताया कि इस संबंध में मुख्य नगर पालिका अधिकारी ऋतु मेहरा को 25 फरवरी को ही अवगत करा दिया गया था, लेकिन आज तक गड्ढे की मरम्मत नहीं कराई गई है।

सभापति जाधव ने कहा कि सूरजगंज चौराहा शहर का अत्यंत व्यस्त मार्ग है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में दोपहिया, चारपहिया वाहन और आम नागरिकों का आवागमन होता है। सड़क पर बना यह बड़ा गड्ढा किसी भी समय गंभीर दुर्घटना का कारण बन सकता है।

उन्होंने नगर पालिका सीएमओ पर नाराजगी व्यक्त करते हुए लापरवाही का आरोप लगाया है । जाधव ने कहा जनहानि या किसी बड़ी दुर्घटना से पहले ही उक्त गड्ढे को तत्काल भरकर सड़क की मरम्मत कराई जाए। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो किसी भी अप्रिय घटना की जिम्मेदारी नगर पालिका प्रशासन की होगी।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post