सनाढ्य ब्राह्मण महिला सभा का होली मिलन समारोह सम्पन्न
इटारसी । सनाढ्य ब्राह्मण महिला संभा की मासिक बैठक श्रीमती ज्योति शर्मा के एलकेजी कालोनी स्थित आवास पर सम्पन्न हुई।बैठक की अध्यक्षता सभा अध्यक्ष संगीता शर्मा ने की।
सचिव नेहा बुधौलिया ने कहा कि होली पर्व सनातन धर्म का सबसे बड़ा त्यौहार है यह पर्व आपस में बैर भाव भुलाकर आपसी सामंजस्य एवं भाईचारे की भावना को बढ़ाता है।
बैठक में उपस्थित सभा की सदस्याओं ने आपस में रंग गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी ।
होली के मधुर गीतों पर मन मोहक नृत्यों की प्रस्तुति दी।बैठक के अंत में आभार ज्योति शर्मा ने माना।
बैठक में नेहा बुधौलिया , उपाध्यक्ष रश्मि मिश्रा, कोषाध्यक्ष आशा मिश्रा, मंगला ढ़िमोले, शोभना शर्मा ,विनीता शर्मा, सरोज दुबे, अर्चना शर्मा ,ज्योति शर्मा, संगीता दुबेथ, ब्रजलता रावत सहित समाज की महिलाएं शामिल हुई।
.jpg)
