खंभोलज साहित्य सेवा संस्था ने फटाफट ऑनलाइन कवि सम्मेलन का आयोजन किया
गांधीनगर । खंभोलज साहित्य सेवा संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. शैलेष वाणिया 'शैल' के जन्मदिन पर फटाफट ऑनलाइन कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गुजरात से डॉ. गुलाब चंद पटेल थे। खास मेहमान आंध्र प्रदेश, विशाखापत्तनम से के. वी. शर्मा जी थे। मेहमानों में छत्तीसगढ़ के फिल्म कलाकार सुनील दत्त मिश्रा, गवर्नमेंट कॉलेज वांसदा, नवसारी की प्रोफेसर डॉ. प्रीति पटेल, जनोदय न्यूज़, लखनऊ, उत्तर प्रदेश के आर. डी. बाजपेयी, दिल्ली मातृका विवेक साहित्य सेवा संस्था की प्रेसिडेंट आरती तिवारी 'सनत' उपस्थित रहे थे। सरस्वती वंदना उषाबेन दावड़ा ने की। मेहमानों का परिचय और स्वागत डॉ. शैलेष वाणिया 'शैल' ने किया। संस्था की नेशनल सेक्रेटरी प्रीति परमार 'प्रीत' ने व्हाट्सएप फोरम की खूबसूरती बढ़ाई। इस मौके पर कुल 61 कवि दोस्तों ने अपनी रचनाएं स्क्रीन पर उतारीं। ग्रुप में 626 लोगों की भीड़ थी। प्रोग्राम में डिजिटल सर्टिफिकेट संस्था की प्रेसिडेंट द्वारा दिया गया। तैयार करने वाले निलेश राठोड नील संस्था उपाध्यक्ष थे ।अंतमे धन्यवाद किरण चोनकर 'दीवानी' और हर्षाबेन पढियार ने कीया । कवि सम्मेलन में गुजरात, कर्नाटक, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, मध्य प्रदेश, दिल्ली, बिहार, हरियाणा, आंध्र प्रदेश, उड़ीसा, बंगाल आदि राज्यों के कवियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सुबह 9. 30 बजे फोरम आर. मेहता ने राष्ट्रगान पेश किया, और आखिर में भारत माता की जय के साथ विदाई ली।
.jpg)
