ad

चैत्र नवरात्रि पर बम बाबा दरबार में शतचंडी महायज्ञ : आयोजन का है यह 36 वाँ वर्ष


 

चैत्र नवरात्रि पर बम बाबा दरबार में शतचंडी महायज्ञ : आयोजन का है यह 36 वाँ वर्ष

 इटारसी । श्री बम बाबा दरबार न्यास कॉलोनी इटारसी में 36 वे वर्ष में श्री शत चंडी महायज्ञ का भव्य धार्मिक महोत्सव मनाया जा रहा है। श्री शत चंडी महायज्ञ के यज्ञ आचार्य इस वर्ष बदले गए हैं श्री राम गोपाल त्रिपाठी के स्थान पर श्री प्रमोद भार्गव को यज्ञ का आचार्य बनाया गया है। श्री त्रिपाठी यज्ञ मंडप में संरक्षक का दायित्व निभाएंगे । इस वर्ष के यजमान चंद्रशेखर संगीता त्रिपाठी रहेंगे। 19 मार्च को कलश यात्रा प्रातः 8:00 बजे प्रारंभ होगी जो नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए बम बाबा दरबार पहुंचेगी। इसी दिन यज्ञ मंडप में प्रवेश होगा एवं मां दुर्गा की प्रतिमा की स्थापना की जावेगी तथा अग्नि प्रकट होने के पश्चात श्री शतचंडी महायज्ञ प्रारंभ हो जाएगा। प्रतिदिन प्रातः 9:00 बजे से 12:00 बजे तक एवं दोपहर 2:30 बजे से 5:30 तक शतचंडी महायज्ञ में आहुति छोड़ी जावेगी। यदि डीजल भट्टी और गैस उपलब्ध हो गई तब 28 मार्च को साय काल 5:00 बजे से रात्रि 12:00 बजे तक विशाल भंडारा होगा ।गैस एवं डीजल भट्टी उपलब्ध नहीं होने पर केवल आंशिक रूप में भंडारा होगा जिसकी सूचना पृथक से दी जावेगी। 29 मार्च को मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन हेतु सायंकाल 5:00 बजे नर्मदा पुरम जावेगी। बम बाबा दरबार समिति के अध्यक्ष बीवी तिवारी सचिव संजय सोनी उपाध्यक्ष रमेश राजपूत अधिवक्ता एवं समस्त दरबारी बम बाबा दरबार समिति ने सनातनी हिंदुओं से अनुरोध किया है अधिक से अधिक संख्या में बम बाबा दरबार पहुंचे एवं यज्ञ का लाभ ले।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post