ad

क्षितिज साहित्य संस्था का होली मिलन समारोह सम्पन्न


 

क्षितिज साहित्य संस्था का होली मिलन समारोह सम्पन्न

इंदौर । शहर के वरिष्ठ आशु कवि प्रदीप नवीन की अध्यक्षता तथा वरिष्ठ लघुकथाकार योगेन्द्रनाथ नाथ शुक्ल और वरिष्ठ साहित्यकार अंतरा करवड़े के आतिथ्य में क्षितिज साहित्य संस्था द्वारा होटल अंगारा में होली मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। रंगों के इस उल्लासमय पर्व के अवसर पर आयोजित इस साहित्यिक गोष्ठी में शहर और आसपास के क्षेत्रों से आए साहित्यकारों ने अपनी सृजनात्मक प्रस्तुतियों से वातावरण को साहित्यिक रंगों से सराबोर कर दिया।

कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक स्वागत के साथ हुई, जिसके पश्चात उपस्थित रचनाकारों ने कविता, गीत, ग़ज़ल और लघुकथा के माध्यम से होली के रंगों, सामाजिक सरोकारों तथा मानवीय संवेदनाओं को अभिव्यक्ति दी। इस अवसर पर शहर के वरिष्ठ साहित्यकार ज्योति जैन, सीमा व्यास, नन्दकिशोर बर्वे, डॉ. अखिलेश शर्मा, रश्मि चौधरी, तनूजा चौबे, चेतना भाटी, डॉ. चंद्रा सायता, डॉ. मनीष दवे, आशा मुंशी तथा भोपाल से पधारे सतीशचंद्र श्रीवास्तव सहित अनेक साहित्यकारों ने अपनी रचनाओं का पाठ कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

वक्ताओं ने होली के सांस्कृतिक और सामाजिक महत्व पर भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे साहित्यिक आयोजन समाज में आपसी सौहार्द, रचनात्मकता और सांस्कृतिक चेतना को सुदृढ़ करने का कार्य करते हैं। कार्यक्रम का संचालन रश्मि स्थापक ने अत्यंत सहज और प्रभावी शैली में किया, जबकि अंत में सुरेश रायकवार ने सभी अतिथियों, रचनाकारों और उपस्थित जनों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर साहित्य और रंगों के संगम ने वातावरण को उल्लास, आत्मीयता और रचनात्मक ऊर्जा से भर दिया।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post