तुलसी मानस प्रतिष्ठान, भोपाल का चतुर्थ अंतर्राष्ट्रीय रामायण सम्मेलन सम्पन्न
भोपाल । भोपाल स्थित तुलसी मानस प्रतिष्ठान श्री रघुनंदन शर्मा की कार्याध्यक्षता में नित नए सोपान स्थापित करते हुए प्रतिवर्ष “अंतर्राष्ट्रीय रामायण सम्मेलन” हुआ। यह आयोजन का तीर्थस्थल बनता जा रहा है। रामायण केंद्र के अध्यक्ष डॉक्टर राजेश श्रीवास्तव के संयोजन से लगातार चौथे वर्ष अंतरराष्ट्रीय रामायण सम्मेलन के वृहद आयोजन से इसकी राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर एक विशिष्ट पहचान स्थापित हुई है।
14 और 15 मार्च 2026 को मानस भवन के भव्य विशाल सभागार में चौथा रामायण सम्मेलन मानस प्रेमियों के आकर्षण का केंद्र रहा। जिसमें शोधपत्र प्रस्तुति, प्रदर्शनी से लेकर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसमें संस्कृति विभाग के श्री रामचंद्र पथ गमन न्यास का अभूतपूर्व सहयोग उल्लेखनीय रहा।
इस सम्मेलन में उद्घाटन सत्र और समापन सत्र के अलावा 03 विशेष सत्र और 06 शोध-पत्र वाचन सत्र भी आयोजित किये गए। जिनमें 60 से अधिक विद्वानों ने केंद्रीय विषय “सामाजिक समरसता के आदर्श श्री राम” पर आधारित शोध-पत्र प्रस्तुत किये। जिनका श्रेष्ठता मूल्यांकन आध्यात्मिक विषयों के विद्वान श्री प्रभुदयाल मिश्र और प्रबुद्ध साहित्यकार श्री सुरेश पटवा द्वारा किया गया।
चतुर्थ अन्तर्राष्ट्रीय रामायण सम्मेलन में 81 शोध पत्र पढे गए। जिनमे से ज्यूरी सदस्यों द्वारा निम्न शोध-कर्ताओं द्वारा प्रस्तुत शोध पत्र श्रेष्ठ मूल्यांकित किये गए।
1- श्री महेश शर्मा, भिलाई
2- श्री संतोष मिश्रा, जबलपुर
3- डॉ अनुभूति शर्मा, भोपाल
.jpg)
