ad

सारिका की पहल – टेलिस्‍कोप से दिखाया अदभुत चंद्रग्रहण


 

सारिका की पहल – टेलिस्‍कोप से दिखाया अदभुत चंद्रग्रहण

आंशिक ग्रहण शाम 6 बजकर 47 मिनिट तक रहा तो उपछाया ग्रहण की अवधि 7 बजकर 53 मिनिट तक रही

नर्मदापुरम । नेशनल अवार्ड प्राप्‍त विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने मंगलवार शाम हुये  इस साल के पहले चंद्रग्रहण को टेलिस्कोप के माध्यम से दिखाया और इसके वैज्ञानिक तथ्यों को समझाया। उन्होंने बताया कि सूर्य और चंद्रमा के बीच पृथ्वी आने से यह खगोलीय घटना होती है, जिसे बिना किसी चश्मे के आंखों से देखना पूरी तरह सुरक्षित है, लेकिन टेलिस्कोप से इसका नजारा और भी स्पष्ट दिखता है। 

होली के अवसर पर हुये इस चंद्र ग्रहण के समय चंद्रमा पृथ्‍वी से लगभग 3 लाख 80 हजार किमी दूर था और ग्रहण के समय पृथ्वी की छाया के कारण चंद्रमा ब्लड मून के रूप में तामिया लाल रंग का दिखाई रहा था ।आंशिक चंद्रग्रहण शाम 6 बजकर 47 मिनिट तक चला इसके बाद शाम 7 बजकर 53 मिनिट तक की अवधि के लिये उपछाया ग्रहण आरंभ हुआ ।उपछाया ग्रहण की धार्मिक मान्‍यता नहीं रहती है । लेकिन वैज्ञानिक रूप से चंद्रमा जब उपछाया में रहता है तो सूर्य का पूरा प्रकाश नही मिलता है जिससे यह पीला दिखता रहता है ।

सारिका ने बताया कि खगोलीय दृष्टिकोण से यह एक अद्भुत नज़ारा था जिसे बेहतर बनाने के लिए टेलिस्कोप का इस्तेमाल किया गया

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post