ad

इटारसी अनुविभाग में नरवाई प्रबंधन को लेकर बैठक आयोजित, ग्रीन विलेज घोषित करने के निर्देश


 

इटारसी अनुविभाग में नरवाई प्रबंधन को लेकर बैठक आयोजितग्रीन विलेज घोषित करने के निर्देश


नर्मदापुरम/05,मार्च,2026/ इटारसी अनुविभाग अंतर्गत सभी 13 ग्राम पंचायतों के सरपंचसचिव एवं पटवारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में नरवाई प्रबंधन के संबंध में विस्तृत चर्चा करते हुए महत्वपूर्ण निर्देश प्रदान किए गए। एसडीएम श्री निलेश शर्मा द्वारा निर्देशित किया गया कि नरवाई नहीं जलाने हेतु व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जाए। प्रत्येक ग्राम पंचायत में नरवाई प्रबंधन समितियों का गठन कर उनकी नियमित बैठकें एवं रात्रि चौपाल आयोजित की जाएंताकि किसानों को जागरूक कर इस अभियान को प्रभावी बनाया जा सके।बैठक में यह भी निर्देश दिए गए कि ग्राम पंचायत क्षेत्र में संचालित हार्वेस्टर एवं भूसा मशीनों की प्रतिदिन की जानकारी पंजी में संधारित कर ग्राम पंचायत स्तर पर रखी जाए तथा संबंधित जानकारी समूह के माध्यम से वरिष्ठ अधिकारियों तक नियमित रूप से प्रेषित की जाए।

सुरक्षा की दृष्टि से भूसा मशीनों के साथ पानी से भरे केन रखना अनिवार्य किया गया है। साथ ही किसानों के पास उपलब्ध स्प्रे पंप पानी की पूर्ण टंकी सहित मशीनों के साथ तैयार रखने के निर्देश दिए गए। ग्राम पंचायतों में उपलब्ध वाटर टैंकर एवं फायर फाइटर पंप भी आपात स्थिति हेतु सदैव तैयार रखने के निर्देश प्रदान किए गए। बैठक में अधिकतम ग्रामों को ग्रीन विलेज घोषित कराने हेतु आवश्यक सभी कार्यवाहियां कृषि विभागराजस्व विभाग एवं पंचायत विभाग के समन्वित प्रयासों से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post