घरेलू गैस सिलेंडर वितरण सुचारू रखने के निर्देश, एसडीएम सिवनी मालवा ने गैस वितरकों की बैठक ली
सिवनी मालवा । अनुभाग सिवनी मालवा अंतर्गत एलपीजी गैस वितरण व्यवस्था की समीक्षा हेतु गुरुवार को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सिवनी मालवा डॉ बबीता राठौर द्वारा अनुविभाग कार्यालय में गैस वितरकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जेएसओ, तहसीलदार, नायब तहसीलदार तथा विभिन्न गैस एजेंसियों के प्रबंधक उपस्थित रहे। बैठक के दौरान संबंधित गैस एजेंसियों से उपलब्ध स्टॉक, मासिक सप्लाई तथा घरेलू एवं व्यावसायिक उपभोक्ताओं की जानकारी प्राप्त की गई। एसडीएम डॉ राठौर ने सभी वितरकों को शासन द्वारा जारी निर्देशों का पूर्णतः पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। ।
बैठक में यह भी निर्देशित किया गया कि व्यावसायिक गैस सिलेंडरों की आपूर्ति केवल अस्पतालों एवं शासकीय संस्थाओं को ही की जाए। इसके अतिरिक्त सभी गैस एजेंसियों को उपभोक्ताओं को घरेलू गैस सिलेंडर का वितरण निर्बाध एवं सुचारू रूप से करने के लिए कहा गया। एसडीएम डॉ राठौर ने कहा कि गैस वितरण व्यवस्था में किसी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
.jpg)
