ad

काव्य : कवि - डॉ सत्येंद्र सिंह , पुणे महाराष्ट्र


 काव्य : 

कवि

कवि 

क्या एक ही राग गाओगे 

किसलिए 

किसके लिए गाओगे!

सत्य के लिए?

सत्य जानकर 

हम क्या करेंगे ।


कवि आपबीती सुनाओ

सब कुशल है 

तुम्हारे यहां 

खाना पीना सब ठीक 

बच्चों की पढ़ाई लिखाई 

सब ठीक 

तो इसी पर गाओ

कैसे हैं यह ठीक।


शीर्ष शिखर की बात 

क्या तुम जानते हो 

कैसे?

माध्यमों की खबर

सब जानते हैं 

तुम क्या सुनाओगे

कवि क्या एक ही राग 

गाओगे।


कल्पना तो हम भी 

कर सकते हैं 

गाए हुए गान की तान

हम भी भर सकते हैं।


          -   डॉ सत्येंद्र सिंह 

            पुणे महाराष्ट्र

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

1 Comments

  1. सत्येंद्र सिंह जी, कवि प्रबोधन गीत नहीं गाएगा। अब सोशलमीडिया पर सब कुछ है।
    निष्क्रिय होते जीवन का चित्रण किया है। हार्दिक बधाई🎉🎊
    लतिका

    ReplyDelete
Previous Post Next Post