ad

एलपीजी गैस की किल्लत के विरोध मे युवा कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन


 

एलपीजी गैस की किल्लत के विरोध मे युवा कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन

इटारसी । पुरानी इटारसी मे युवा कांग्रेस द्वारा देश में व्याप्त एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया इस दौरान नाले में पाइप डालकर गैस निकालने का प्रयास किया गया चुकी देश के प्रधानमंत्री ने एक समय वक्तव्य दिया था की नाली के पानी से भी गैस निकली जा सकती है इस अवसर पर पूर्व नगर कांग्रेस मयूर जायसवाल ने कहा कि देश में सिलेंडर को लेकर हाहाकार मचा हुआ है  लोगों को लाइन मे लगने को मजबूर होना पड़ रहा है परंतु देश की भाजपा सरकार लोगों को राहत पहुंचाने में पूर्णत असफल है युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष गौरव चौधरी ने कहा कि आज देश में एलपीजी सिलेंडरों की भारी किल्लत है जहां एक और देश के प्रधानमंत्री नाली से गैस निकालने जैसी फिजूल बातें करते हैं वही आज जब देश संकट में है तो प्रधानमंत्री की ओर से किसी भी प्रकार की कोई बात जनता के सामने नहीं रखी गई इससे स्पष्ट होता है देश की भाजपा सरकार जनता के मुद्दे पर खरी उतरने में असफल है युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष सौम्य दुबे ने कहा कि दो देशों की लड़ाई का नुकसान आज हमारे देश की जनता को भुगतना पड़ रहा है जहां नंबर लगाने के बाद भी लोगों को गैस के सिलेंडर नहीं उपलब्ध हो रहे हैं वहीं व्यवसाय करने वाले होटल और रेस्टोरेंटों को बंद करने के नौबत आ गई है इसकी पूर्णतः जिम्मेदार देश में स्थापित भारतीय जनता पार्टी की सरकार है सरकार केवल यह भ्रम फैला रही है कि किसी भी प्रकार की कोई किल्लत नहीं है परंतु स्थिति कुछ और है पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोल्डी बैस ने कहां की देश की भाजपा सरकार अब तक के इतिहास की सबसे कमजोर सरकार है पूरे विश्व में कहीं भी जरा सा कुछ होता है उसका असर हमारे देश पर पड़ता है आमजन को लाइनों में लगना पड़ता है उसके बाद भी राहत नहीं मिलती है यही स्थिति आज सिलेंडर को लेकर है जहां आमजन को लंबे-लंबे लाइनों के लाइनों में लगने के बाद भी सिलेंडर उपलब्ध नहीं हो रहा है जिम्मेदार जिम्मेदारी लेने को तैयार नहीं है कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष सिवनी मालवा विकास राजपूत ने कहा देश की जनता जब किसी मुसीबत में हो तो सरकार की जिम्मेदारी बनती है की मुसीबत का हल तुरंत निकाले परंतु हमारे देश की सरकार केवल भ्रम फैलाने के अलावा कुछ नहीं कर रही है इस अवसर पर प्रमुख रूप से nsui प्रदेश महासचिव प्रतीक मालवीय , nsui जिला अध्यक्ष मयंक चौरे , विक्रमादित्य तिवारी , आदिवासी कांग्रेस नगर अध्यक्ष समीर परते , पार्षद  - दिलीप गौस्वामी , अंजलि कलोसिया , सीमा भदौरिया , पार्षद प्रतिनिधि मनीष चौधरी , मोनी चंद्रवंशी , पप्पी कलोसिया , युवक कांग्रेस के साथी    आशीष परदेशी , मो. आमिर , उत्कर्ष गालर , प्रणय मिश्रा , रजत महलहा, सचिन तिवारी , आकाश चौधरी , अंशुल गोस्वामी , ऐश्वर्य चौरे , शरद बड़कुर , करण चौधरी , लक्ष्य जैसवाल , पंकज राजपूत , यश चौरे , करण चौधरी , सजल महतो , ओमी देबानी, आदित्य चौधरी, राज गुप्ता , मोहित बघेले, हेमंत सिह , अभिषेक चौरे , छूटलू बड़कुर ,शाहिल , अमन प्रजापति, तनिष्क केवट , वंस गुर्जर , कृष्णा परते, फेज हसन , अमन ख़ान , नितिन जनोरिया , दुर्गेश राजपूत , समीर सिगनारे , ओम महतो , चित्रांश नामदेव , अनिमेष यादव , अनुज चौधरी , अर्पित महतो , हर्ष प्रजापति , अमर ठाकुर , रोहित राजपुत , अनिमेष मलैया , यश प्रजापति , नीरज पटेल , कृष्णा सुनानिया  , नितिन साहू , पीयूष रघुवंशी , राहुल गौस्वामी आदि साथी और। कांग्रेस जन उपस्थित थे ।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post