ad

महत्वपूर्ण सत्रों के साथ दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का समापन हुआ


 

महत्वपूर्ण सत्रों के साथ दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का समापन हुआ

 इटारसी। पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी पुरानी इटारसी मंडल द्वारा आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग के द्वितीय दिवस पर महत्वपूर्ण सत्रों का आयोजन किया गया। इसी के साथ दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का समापन भी हुआ । इन सत्रों में पार्टी के विचार,संगठन की कार्यप्रणाली, केंद्र एवं प्रदेश सरकार की उपलब्धियों तथा कार्यकर्ता के कर्तव्य विषयों पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया गया।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती के लिए समर्पण, अनुशासन और सेवा भाव के साथ कार्य करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्रहित और समाजसेवा की भावना से कार्य करता है तथा संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करता है।

प्रशिक्षण वर्ग मुख्य वक्ता भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती प्रीति शुक्ला जी,पिपरिया विधायक माननीय श्री ठाकुरदास नागवंशी जी,श्री विश्वेंद्र मंडलोई जी,संपत मूंदड़ा जी,श्री रघुवीर सिंह राजपूत जी,पूर्व जिला अध्यक्ष श्री माधव दास अग्रवाल जी ,नगर पालिका अध्यक्ष श्री पंकज चौरे जी,नीरज जैन,जय किशोर चौधरी, मंडल अध्यक्ष मयंक मेहतो,श्री शिव नारायण चौधरीजी, श्री अरूण चौधरी,सुभाष मालवीय,पंकज मणि पहारिया जी,अशोक मालवीय,अभिषेक कनोजिया,ममता मालवीय,विपुल चौधरी,शशांक मालवीय,विजय चौरे,वीरेंद्र यादव,रीना डोंगरे,प्रशांत मनवारे,

लछमी गालर,ममता सोनी,मंडल के पदाधिकारी, वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन आभार प्रदर्शन के साथ किया गया।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post