ad

साहित्य सृजन कुटुंब द्वारा ‘नारी शक्ति संगम’ का भव्य आयोजन किया


 

साहित्य सृजन कुटुंब द्वारा ‘नारी शक्ति संगम’ का भव्य आयोजन किया

मुनिरका, नई दिल्ली । साहित्य सृजन कुटुंब (पंजीकृत ट्रस्ट) द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर मुनिरका के समुदाय भवन में ‘नारी शक्ति संगम’ कार्यक्रम का गौरवशाली आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य भारतीय इतिहास की महान विभूतियों के माध्यम से महिला सशक्तिकरण के संदेश को प्रसारित करना था।

कार्यक्रम की मुख्य विशेषता भारत की महान नारियों के जीवन और कार्यों पर आधारित एक विशेष लिखित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता रही, जिसमें क्षेत्र की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता के परिणामों की घोषणा के साथ ही विजेताओं को नकद पुरस्कार एवं ‘नारी तुम नारायणी’ सम्मान से अलंकृत किया गया।

पुरस्कार एवं सम्मान:

• प्रथम स्थान: श्रीमती शालिनी खन्ना को ₹ 3100 की पुरस्कार राशि प्रदान की गई।

• द्वितीय स्थान: श्रीमती वंदना चौधरी को ₹ 2100 से सम्मानित किया गया।

• तृतीय स्थान: श्रीमती पूनम अरोड़ा और श्रीमती खुशबू कुमारी को संयुक्त रूप से ₹ 1100-₹ 1100 की राशि दी गई।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी सहभागी महिलाओं को भी अंग वस्त्र, माला एवं सम्मान पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया।

कार्यक्रम में निर्णायक मंडल के रूप में श्री राजपाल यादव, श्री रजनीश त्यागी, श्री दिनेश तिवारी, श्री पी के जैन एवं विशिष्ट अतिथि श्रीमती दिव्या वर्मा उपस्थित रही । मुनिरका गाँव के RWA अध्यक्ष श्री दिलबाग पहलवान ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।

ट्रस्ट की संस्थापक सह राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ० संतोष संप्रीति ने अपने संबोधन में साहित्य सृजन कुटुंब के सेवा कार्यों और साहित्यिक यात्रा का परिचय दिया। कार्यक्रम के अंत में ट्रस्ट के सचिव श्री प्रदीप भट्ट ने सभी का आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया। सामूहिक राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का गरिमामय समापन हुआ।

प्रेषक:

राष्ट्रीय अध्यक्ष 

साहित्य सृजन कुटुंब (पंजीकृत ट्रस्ट)

नई दिल्ली

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post