ad

अटल पेंशन योजना क्रियान्वयन में देशभर में मंदसौर टॉप-5 में एवं सहकारी क्षेत्र की बैंकों में प्रथम स्थान पर रहा


 जिला सहकारी बैंक मंदसौर की बड़ी उपलब्धि 

अटल पेंशन योजना क्रियान्वयन में देशभर में मंदसौर टॉप-5 में एवं सहकारी क्षेत्र की बैंकों में प्रथम स्थान पर रहा 

वित्तीय वर्ष 2025 - 26 की उपलब्धि पर मिला प्रशंसा पत्र 

मन्दसौर से डॉ घनश्याम बटवाल की रिपोर्ट 

 मंदसौर । देश भर में प्रचलित अटल पेंशन योजना में मंदसौर - नीमच जिले की जिला केंद्रीय सहकारी बैंक को उत्कृष्ट कार्य और प्रदर्शन पर सम्मान मिला है । 

केंद्रीय अटल पेंशन योजना के चीफ़ जनरल मैनेजर एवं पेंशन फण्ड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी श्री प्रवेश कुमार द्वारा प्रदत्त प्रमाण पत्र में प्रमुखता से अंकित है कि मंदसौर सहकारी बैंक ने श्रेष्ठ प्रदर्शन किया है 

इस मामले में जिला केंद्रीय सहकारी बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सुनील कच्छारा ने बताया कि कलेक्टर एवं बैंक प्रशासक श्रीमती अदिती गर्ग के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में जिला सहकारी बैंक मंदसौर ने इस बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अटल पेंशन योजना (APY) के अंतर्गत देशभर में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है।

सहकारी बैंक द्वारा सर्वाधिक अटल पेंशन योजना (APY ) खाते खोलने के परिणामस्वरूप जिला केंद्रीय सहकारी बैंक मंदसौर ने राष्ट्रीय स्तर पर टॉप-5 बैंकों में अपना स्थान सुनिश्चित किया है, वहीं सहकारिता क्षेत्र की बैंकों में प्रथम स्थान प्राप्त कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है।

बैंक मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सुनिल कच्छारा ने कहा कि यह उपलब्धि बैंक की मजबूत कार्यप्रणाली, ग्राहक-केंद्रित सेवाओं एवं जन-जन तक सामाजिक सुरक्षा योजनाओं को पहुँचाने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। बैंक के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने टीम भावना के साथ कार्य करते हुए ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में APY योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार किया, जिससे बड़ी संख्या में नए खातों का सफल पंजीयन संभव हो सका।

बैंक प्रशासक एवं प्रबंधन ने इस सफलता का श्रेय अपने समर्पित कर्मचारियों, सहयोगी संस्थाओं एवं जागरूक ग्राहकों को दिया है। उन्होंने कहा कि बैंक भविष्य में भी इसी प्रकार जनहितकारी योजनाओं के माध्यम से समाज के हर वर्ग को लाभान्वित करने के लिए प्रतिबद्ध रहेगा।

इस उपलब्धि से न केवल बैंक की साख में वृद्धि हुई है, बल्कि सहकारिता क्षेत्र को भी राष्ट्रीय स्तर पर मंदसौर जिले को एक नई पहचान मिली है।

पेंशन निधि विनियामक और विकास प्राधिकरण पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण द्वारा प्रदत्त पत्रक अनुसार मंदसौर सहकारी बैंक के वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए बधाई और प्रयासों की सराहना अटल पेंशन योजना पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) अटल पेंशन योजना (एपीवाई) के कार्यान्वयन की दिशा में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित मंदसौर के प्रयासों को स्वीकार करता है और उनकी सराहना करता है,

वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान।

हम बैंक के वरिष्ठ प्रबंधन, एपीवाई के नोडल अधिकारी, शाखा कर्मचारियों और क्षेत्रीय स्तर के कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए सराहनीय कार्य के लिए अपनी गहरी सराहना दर्ज कराना चाहेंगे, जिनकी अथक प्रतिबद्धता एपीवाई की पहुंच को बढ़ाने और इस प्रकार वित्तीय समावेशन को वित्तीय वर्ष 2025-26 में मजबूत करने में सहायक रही है।

बैंक ने सभी भारतीय नागरिकों, विशेष रूप से गरीब, वंचित और असंगठित क्षेत्र में काम करने वालों के लिए

बुढ़ापे में आय सुरक्षा सुनिश्चित करने के साझा दृष्टिकोण में सार्थक योगदान दिया है।

चीफ़ जनरल मैनेजर अटल पेंशन योजना प्रवेश कुमार ने लिखा है कि यह बताते हुए गर्व हो रहा है कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में कुल एपीवाई नामांकन 1.35 करोड़ (किसी भी वित्तीय वर्ष में सबसे अधिक) हैं और हम इस उपलब्धि में बैंक के योगदान की गहराई से सराहना करते हैं। आपके संस्थान का संकल्प, संचालन उत्कृष्टता, और जमीनी स्तर पर पहुंच इस लक्ष्य की प्राप्ति में महत्वपूर्ण रही है।

श्री प्रवेश कुमार लिखते हैं कि हम वित्तीय वर्ष 2026-27 में प्रवेश करते हैं, तो जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित मंदसौर को अब तक हुई प्रगति को आगे बढ़ाने और अप्रैल 2026 से प्रयासों को तेज करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। नए सिरे से ध्यान, रणनीतिक कौशल और अधिक से अधिक लोगों को पेंशन योजना का लाभ मिल सके और वृद्धावस्था में आर्थिक लाभ और सुरक्षा प्राप्त हो ।

जिला केंद्रीय सहकारी बैंक मंदसौर की बड़ी उपलब्धि 

अटल पेंशन योजना में देशभर में टॉप-5 में स्थान, सहकारी क्षेत्र की बैंकों में प्रथम स्थान

 कलेक्टर एवं बैंक प्रशासक श्रीमती अदिती गर्ग के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में जिला सहकारी बैंक मंदसौर ने एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अटल पेंशन योजना (APY) के अंतर्गत देशभर में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। बैंक द्वारा सर्वाधिक APY खाते खोलने के परिणामस्वरूप जिला सहकारी बैंक मंदसौर ने राष्ट्रीय स्तर पर टॉप-5 बैंकों में अपना स्थान सुनिश्चित किया है, वहीं सहकारिता क्षेत्र की बैंकों में प्रथम स्थान प्राप्त कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है।

बैंक मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सुनिल कच्छारा द्वारा उक्त जानकारी देते हुवे अवगत कराया है कि यह उपलब्धि बैंक की मजबूत कार्यप्रणाली, ग्राहक-केंद्रित सेवाओं एवं जन-जन तक सामाजिक सुरक्षा योजनाओं को पहुँचाने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। बैंक के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने टीम भावना के साथ कार्य करते हुए ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में APY योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार किया, जिससे बड़ी संख्या में नए खातों का सफल पंजीयन संभव हो सका।

बैंक प्रबंधन ने इस सफलता का श्रेय अपने समर्पित कर्मचारियों, सहयोगी संस्थाओं एवं जागरूक ग्राहकों को दिया है। उन्होंने कहा कि बैंक भविष्य में भी इसी प्रकार जनहितकारी योजनाओं के माध्यम से समाज के हर वर्ग को लाभान्वित करने के लिए प्रतिबद्ध रहेगा।

इस उपलब्धि से न केवल बैंक की साख में वृद्धि हुई है, बल्कि सहकारिता क्षेत्र को भी राष्ट्रीय स्तर पर एक नई पहचान मिली है

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post