सिवनी मालवा के वार्ड क्रमांक 9 में नर्मदा नल जल योजना का शत प्रतिशत कार्य हुआ पूर्ण
पार्षद सभापति ईश्वरदास जमीदार की पहल रंग लाई
अब वार्ड के हर नगरवासियों को मिलेगा शुद्ध नर्मदा पेयजल
वार्ड क्रमांक 9 में नर्मदा नल-जल योजना का कार्य पूर्ण हुआ जल्द शुरू होगी नर्मदा पेयजल की सप्लाई सिवनी मालवा 10 अप्रैल 2026,
सिवनी मालवा । नगर के वार्ड क्रमांक 9 में बहुप्रतीक्षित नल-जल योजना का कार्य आखिरकार पूर्ण हो गया है। लंबे समय से पेयजल की समस्या से जूझ रहे वार्डवासियों के लिए यह खबर बड़ी राहत लेकर आई है। अब वार्ड के लोगों को जल्द ही नर्मदा का शुद्ध पेयजल सीधे घरों तक मिलने लगेगा।
वार्ड के पार्षद सभापति ईश्वरदास जमींदार की लगातार कोशिशों और प्रयासों का यह सकारात्मक परिणाम माना जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि हमारे वार्ड पार्षद द्वारा इस योजना को लेकर लगातार न.पा अध्यक्ष और अधिकारियों से संपर्क बनाए रखा गया और कार्य में आ रही बाधाओं को दूर कराने में अहम भूमिका निभाई गई। पार्षद ईश्वरदास जमीदार
ने जानकारी देते हुए बताया कि चुनाव में किए गए वादे अनुसार अपने वार्ड क्रमांक 9 में अरविंद गली राधा गली साई चौक गली ढीमर गली शिक्षक कॉलोनी शाहिद पटेल कॉलोनी सरदार वल्लभ भाई पटेल मांगलिक भवन मार्ग जो नर्मदा जल पाइपलाइन से रह गए थे उनमें अब नल-जल योजना के तहत पाइपलाइन बिछाने, कनेक्शन देने और जल सप्लाई की पूरी व्यवस्था का कार्य अब पूर्ण कर लिया गया है। वही नगर पालिका अध्यक्ष रितेश जैन की पहल के कारण नल कनेक्शन कार्य के दौरान सभी को रियायत दरों (आधी कीमत) पर कनेक्शन प्रदान किया जा रहा हैं बहुत जल्द तकनीकी परीक्षण के बाद जल्द ही नियमित जल आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी। इससे वार्ड के सैकड़ों परिवारों को सीधा लाभ मिलेगा।
अब तक वार्डवासी पानी के लिए हैंडपंप, दूसरों के कुओं बोरिंग या टैंकरों पर निर्भर रहना पड़ता था, जिससे उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। गर्मी के मौसम में यह समस्या और भी गंभीर हो जाती थी। लेकिन अब नर्मदा जल मिलने से इन समस्याओं से निजात मिलने की उम्मीद है।
स्थानीय नागरिकों ने इस कार्य ओर उनकी सक्रियता के लिए पार्षद ईश्वरदास जमींदार का आभार जताया है और उम्मीद जताई है कि इसी तरह अन्य मूलभूत सुविधाओं पर भी वह ऐसे ही काम करते रहे। वही वार्ड पार्षद ने भारत की मोदी सरकार की इस नल जल योजना एवं नगर पालिका अध्यक्ष श्री रितेश जैन जी का विशेष धन्यवाद आभार व्यक्त किया है उन्हीं के अथक प्रयासों ओर दूरगामी सोच से ये सफलता मिली है ओर वार्डवासियों को पानी की समस्या से राहत मिलेगी और वार्डवासियों के चेहरे पर राहत साफ दिखाई दे रही है। साथ ही सभी से आग्रह है कि पानी का व्यर्थ का दोहन ना करें जल का बचाव करें और अपने आने वाले भविष्य के लिए सहज कर रखे।
.jpg)
