ad

इटारसी में धूमधाम से मनाई गई जगतगुरु आदि शंकराचार्य जयंती, निकाली गई भव्य शोभायात्रा


 

इटारसी में धूमधाम से मनाई गई जगतगुरु आदि शंकराचार्य जयंती, निकाली गई भव्य शोभायात्रा

इटारसी ।  जगतगुरु आदि शंकराचार्य जी की जयंती बुधवार को इटारसी में श्रद्धा, उत्साह और भक्ति के साथ धूमधाम से मनाई गई। इस पावन अवसर पर दशनाम गोस्वामी युवा संगठन इटारसी द्वारा द्वारकाधीश मंदिर से एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई।

युवाओं ने पीले वस्त्र धारण कर हाथों में केसरी ध्वज लेकर शोभायात्रा में उत्साहपूर्वक भाग लिया। घोड़ों, ढोल-ढमाकों और डीजे की धुन पर निकली यह शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गों — आठवीं लाइन, सराफा बाजार, नीमवाड़ा, जयस्तंभ चौक और चिकमंगलूर चौराहे — से गुजरते हुए भक्तिमय माहौल में आगे बढ़ी। मार्ग में जगह-जगह स्थानीय नागरिकों ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया।

शोभायात्रा में जगतगुरु आदि शंकराचार्य जी की प्रतिमा आकर्षण का मुख्य केंद्र रही। समाज के महिला-पुरुष डीजे और ढोल की लय पर उत्साहपूर्वक थिरकते नजर आए।

शोभायात्रा का समापन पंडित भवानीप्रसाद मिश्र ऑडिटोरियम में हुआ, जहां जगतगुरु आदि शंकराचार्य जी की विशेष पूजा-अर्चना की गई।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में संत नित्यानंद जी महाराज, महंत कमल गिरी जी महाराज, महंत रामप्रसाद पुरी जी, श्री शंभू पंच दसनाम आह्वान अखाड़ा के थानापति एवं राहुल चौरे विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान इन संतों का माल्यार्पण एवं शाल-श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में दशनाम गोस्वामी युवा संगठन के अध्यक्ष मिथिलेश गिरी गोस्वामी ने बताया कि इस अवसर पर 10वीं एवं 12वीं कक्षा के 10-10 मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इनमें पल्लवी गोस्वामी, प्रिया गोस्वामी, पूजा गोस्वामी, ऋषि गोस्वामी सहित अन्य छात्र-छात्राएं शामिल रहीं। समाज के बुजुर्गों का भी इस अवसर पर सम्मान किया गया।


देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post