नारी शक्ति वंदन पखवाड़े का समापन हुआ
केसला । संभागीय संयुक्त संचालक श्रीमति तृप्ति त्रिपाठी एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री ललित डेहरिया के निर्देशन एवं परियोजना अधिकारी श्री योगेश घाघरे के मार्गदर्शन में परियोजना केसला में नारी शक्ति वंदन पखवाड़े का समापन किया गया ।
शासन के निर्देशानुसार आयोजित इस अभियान का मुख्य उद्देश्य महिला सशक्तिकरण और उनकी भागीदारी को बढ़ावा देना है । इस पखवाड़े के दौरान सेक्टर अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्रों और पंचायत में रैलियां और सम्मेलनों का आयोजन किया गया जिसमें महिलाओं को उनके अधिकारों ,सरकारी योजनाओं और नई आरक्षण नीति के प्रति जागरूक किया गया । इसी क्रम में ग्राम पंचायत पथरौटा में नारी शक्ति वंदन विषय पर सम्मेलन आयोजित किया गया जिसमें महिला सरपंच श्रीमती डाली भलावी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थिति रही । परियोजना अधिकारी द्वारा कार्यक्रम की अध्यक्षता की गई और उपस्थित सभी को महिला सशक्तिकरण ,उनके अधिकारों तथा सामाजिक, राजनीतिक भागीदारी से अवगत कराया गया ।
उक्त कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को जागरूक करने के साथ-साथ उन्हें सामाजिक और आर्थिक रूप से मुख्य धारा में जुड़ने एवं आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया गया तथा विभागीय योजनाएं प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, लाडली बहना योजना , लाड़ली लक्ष्मी योजना से अवगत कराया गया एवं महिला सशक्तिकरण से जुड़े कई विषयों पर विचार -विमर्श किया गया।
इस अवसर पर क्षैत्र की 50 गर्भवती माताओं को भी आमत्रित कर गायत्री परिवार से हिंदू रीति-रिवाज एवं अनुष्ठान द्वारा सामूहिक पुंसवन संस्कार किया गया एवं 19 गर्भवती माताओं की गोद भराई की गई,,, पर्यवेक्षक सुश्री चेतना ढिवरे ,कंचन सदेले द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया गया व उपस्थित कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं का सहयोग रहा।अंत में रैली निकालकर कार्यक्रम का समापन किया गया ।
.jpg)
