ad

सेवा भारती द्वारा एक दिवसीय मानधन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन


 

सेवा भारती द्वारा एक दिवसीय मानधन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

इटारसी । नर्मदा पुरम सेवा जिला नर्मदापुरम के द्वारा आज 12 अप्रैल को संस्कार केंद्र की शिक्षिका दीदियों का 11.00 बजे से 3.00 बजे तक एक दिवसीय मानधन प्रशिक्षण कार्यक्रम सरस्वती शिशु मंदिर नर्मदापुरम में  किया गया इस कार्यक्रम का शुभारंभ सेवा भारती जिलाध्यक्ष सतीश अग्रवाल सांवरियाजी सेवा भारती विभाग सवनमय शिवप्रताप सिंह श्रीमती अंजू अग्रवाल जी के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया इस प्रशिक्षण में 12 शिक्षिका दीदी उपस्थित हुई प्रथम सत्र सेवा भारती का परिचय एवं कार्य इस सत्र को जिलाध्यक्ष के द्वारा विस्तार से बताया गया द्वितीय सत्र कंठस्टीकरण का इस सत्र को सरस्वती शिशु मंदिर शिक्षिका श्रीमती क्षमा राजपूत के द्वारा पाठ्यक्रम का कंठस्तीकरण कराया गया तृतीय सत्र सेवाबस्ती में कार्य विस्तार एवं समापन पर इस सत्र को विभाग सवनमय शिवप्रताप  के द्वारा सेवा बस्ती में किशोरी विकास केंद्र, किशोर विकास केंद्र, भजनमंडली, बस्ती समिति, अभिभावक समिति बनाकर निरंतर बैठक कर सेवा भारती का कार्यविस्तार एवं आदर्शवस्ती कैसे बनाए  कार्यक्रम का आभार श्रीमती अंजू अग्रवाल के द्वारा किया गया।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post