ad

सद्भावना मंच द्वारा दी कंठ कोकिला आशा ताई को भावपूर्ण श्रद्धांजलि


 

सद्भावना मंच द्वारा दी कंठ कोकिला आशा ताई को भावपूर्ण श्रद्धांजलि

खंडवा। मालीकुआं स्थित सद्भावना मंच कार्यालय में कंठ कोकिला सुप्रसिद्ध सिंगर आशा भोसले के 92 वर्ष की उम्र में निधन पर सदभावना मंच सदस्यों व्दारा श्रृध्दांजलि सभा में माल्यार्पण कर नमन किया। यह जानकारी देते हुए मंच के निर्मल मंगवानी ने बताया कि इस मौके पर संस्थापक प्रमोद जैन ने कहा कि आशा भोसले ने 10 साल की उम्र में पहला गाना, 16 में शादी की थी। आशा भोसले ने करीब 8 दशक तक बॉलीवुड में अपना नाम बनाए रखा। अपने करियर में करीब 12,000 से ज्यादा गाने गा चुकीं आशा ताई ने कई रिकॉर्ड्स भी अपने नाम किए। इसके अलावा करीब 20 से ज्यादा भाषाओं में गाने गाए। इसके लिए उनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज है। आज संगीत के एक युग का अंत होगा। इस मौके पर संस्थापक प्रमोद जैन, पूर्व डीएसपी आनंदपाल तोमर, डॉ.जगदीशचंद्र चौरे, त्रिलोक चौधरी, सुरेन्द्र गीते, डॉ एमएम कुरैशी, गणेश भावसार, रामनाथ सराफ, अजय मंडलोई, विजया दिवेदी, जीडी सराफ, नारायण फरकले, राधेश्याम शाक्य, निर्मल मंगवानी, एनके दवे, धीरज नैगी, अशोक जैन, सुभाष मीणा, कैंलाश पटेल आदि व्दारा उनके गाएं युगल गीतों को गुनगुना कर नमन किया गया।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post