ad

न्यायालय परिसर में विधायक निधी से समर्सिबल पंप लगा


 

न्यायालय परिसर में विधायक निधी से समर्सिबल पंप लगा

इटारसी । न्यायालय परिसर इटारसी में गर्मी के  दिनों में पानी की समस्या गंभीर हो जाती है । इस गंभीर समस्या का निदान अब हो गया है  ।

अधिवक्ता संघ इटारसी के संरक्षक व लोकप्रिय विधायक डॉ सीता शरण शर्मा जी ने संघ के अध्यक्ष श्री रमेश राजपूत के निवेदन पर विगत दिनों समर्सिबल पंप का उत्खनन कराया था, उत्खनन के बाद उक्त सबमर्सिबल में मोटर लगाए जाने को लेकर संघ के अध्यक्ष रमेश राजपूत ने विधायक महोदय से व्यक्तिगत निवेदन करने पर तत्काल विधायक महोदय द्वारा अपनी निधि से मोटर लगवाने का निर्देश निज सचिव व  संघ के साथी एडवोकेट विनोद चौहान को निर्देश किए जाने पर विनोद चौहान द्वारा तत्काल सबमर्सिबल पंप में मोटर लगवाई गई । उक्त नया पंप आति शीघ्र प्रारंभ होगा जिस से न्यायालय परिसर में पानी की समस्याओं से निजात मिल जाएगी । उक्त पंप से आने वाले समय में भी न्यायालय परिसर में पानी की समस्या समाप्त हो जाएगी ।  नए सबमर्सिबल पंप में मोटर लगाए जाने पर संघ के अध्यक्ष श्री रमेश राजपूत, सचिव पारस जैन, उपाध्यक्ष श्रीमती ममता नागेश एवं मनीष बाजपेई, कोषाध्यक्ष राजेश चौरे  सहसचिव विजय दुबे,ग्रंथपाल कंचन मेहरा कार्यकारिणी सदस्य जयप्रकाश शुक्ला, राघवेंद्र पांडे, अनुराग चौरे, शासकीय अधिवक्ता भूरे सिंह भदोरिया, जिनेंद्र जैन, ने संघ के संरक्षक एवं विधायक  डॉक्टर सीता शरणशर्मा का अधिवक्ता परिवार इटारसी की ओर से हृदय से आभार व्यक्त किया है।

 विनोद भावसार एडवोकेट प्रवक्ता /अधिवक्ता संघ इटारसी

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post