आज अधिवक्ता( एडवोकेट) मध्य प्रदेश राज्य अधिवक्ता परिषद जबलपुर के 23 सदस्य के निर्वाचन हेतु हेतु वोटिंग करेंगे
इटारसी । दिनांक 12- 5- 26 - दिन मंगलवार को पूरे मध्य प्रदेश के कुल -87414 अधिवक्ता( एडवोकेट) मध्य प्रदेश राज्य अधिवक्ता परिषद जबलपुर के 23 सदस्य के निर्वाचन हेतु हेतु वोटिंग करेंगे इसी क्रम में इटारसी न्यायालय में दिनांक- 12 -5 -26 को न्यायालय परिसर इटारसी में स्थित अधिवक्ता कक्ष इटारसी में इटारसी नगर के 411 अधिवक्ता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे मतदान का समय प्रातः 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक रहेगा संपूर्ण मतदान प्रक्रिया इटारसी न्यायालय के प्रभारी व न्यायाधीश माननीय श्री आदित्य रावत साहब के निर्देशन में होगी मध्य प्रदेश राज्य के 122- अधिवक्ता पूरे मध्य प्रदेश से इस चुनाव में अभ्यर्थी है जिसमें से कल 23-सदस्यों का निर्वाचन हेतु मतदान होगा 23 सदस्यों में से -18 सदस्य पुरुष अधिवक्ता एवं -5- महिला अधिवक्ता के लिए वोटिंग होगी दो महिला अधिवक्ताओं को प्रथक से नॉमिनेट किया जाएगा वोटिंग के पूर्व आज इटारसी न्यायालय के न्यायाधीश माननीय श्री आदित्य रावत साहब ने मतदान स्थल का निरीक्षण किया मतदान के समय पुलिस बल भी तैनात रहेगा मतदान के पूर्व अधिवक्ता संघ इटारसी में वोटिंग हेतु जोर सोर से तैयारी चल रही है
- विनोद भावसार एडवोकेट प्रवक्ता अधिवक्ता संघ इटारसी
9826321934
.jpg)
