ad

रेलवे में 30,000 पद समाप्त करने के प्रस्ताव के विरोध में विशाल धरना प्रदर्शन


रेलवे में 30,000 पद समाप्त करने के प्रस्ताव के विरोध में विशाल धरना प्रदर्शन

 इटारसी ।  पश्चिम मध्य रेलवे कर्मचारी परिषद (PMRKP), इटारसी शाखा द्वारा रेलवे बोर्ड के उस प्रस्ताव के विरोध में आज विशाल शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया, जिसमें रेलवे के लगभग 30,000 महत्वपूर्ण पदों को समाप्त करने की बात कही गई है।

परिषद ने इस निर्णय को रेल कर्मचारियों, श्रमिक वर्ग एवं देश के युवाओं के भविष्य के खिलाफ बताते हुए गहरा विरोध जताया है। परिषद का कहना है कि इस प्रकार के निर्णय से रेलवे की कार्यक्षमता प्रभावित होगी तथा कर्मचारियों पर अतिरिक्त कार्यभार बढ़ेगा।

परिषद की प्रमुख मांगें निम्नलिखित हैं—

रेलवे बोर्ड द्वारा पद समाप्त करने के प्रस्ताव को तत्काल वापस लिया जाए।

रिक्त पदों पर शीघ्र नियमित नियुक्तियां की जाएं।

रेल कर्मचारियों के अधिकारों एवं श्रमिक हितों की रक्षा सुनिश्चित की जाए।

इन्हीं मांगों को लेकर परिषद द्वारा दिनांक 21 मई 2026 को रेलवे स्टेशन इटारसी स्थित लॉबी पर शांतिपूर्ण विशाल धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया।

परिषद के पदाधिकारियों ने कहा कि यह आंदोलन पूर्णतः लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से किया जा रहा है तथा प्रशासन से कर्मचारियों की जायज मांगों पर संवेदनशीलता के साथ विचार करने की अपेक्षा की गई है।

इस अवसर पर परिषद के भोपाल मंडल प्रभारी श्री जे बी एस त्रिपाठी मंडल सचिव श्री भरत पटेल,भारतीय मजदूर संघ जिला मंत्री श्री योगेंद्र शर्मा ,उपाध्यक्ष श्री उमेश पटेल,श्री सौरभ पटेल,श्रीं भीम यादव, श्री बी एस माली सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

जारीकर्ता:

पश्चिम मध्य रेलवे कर्मचारी परिषद (PMRKP)

इटारसी शाखा

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post