पुलिया पर हुए बड़े गड्ढे को युवा नेता शिवम मेहरा ने भरवाया
इटारसी । वार्ड क्रमांक 25 भगत सिंह नगर में पार्षद शुभम गौर के घर के सामने वाली सड़क माइकल बगीचे के पास बनी हुई पुलिया पर हुए बड़े गड्ढे को सूचना मिलने पर युवा नेता शिवम मेहरा द्वारा निजी पैसो की लागत से इसे भरवा दिया गया है । सूचना थी कि बड़े गड्ढे पर आये दिन हादसे हो रहे थे । कुछ बच्चे एवं बाइक संचालक भी इसके गड्ढे का शिकार हुए थे । जिसमें रात में ये गड्ढा नज़र नहीं आता था वार्ड क्रमांक 25 के कई लोग इस गड्ढे से परेशान थे ।। सूचना मिलने पर शिवम मेहरा ने मिस्त्री ओर लेबर को लाके तत्काल प्रभाव से गड्ढे को भरवा दिया एवं उनकी टीम अब्दुल फरहान, एवं शुभम मौर्य भी जगह पर सक्रिय रहे ।
Tags:
समाचार
.jpg)
