ad

सरोकार साझा मंच की मासिक बैठक का आयोजन किया गया


 

सरोकार साझा मंच की मासिक बैठक का आयोजन किया गया

 इंदौर । सरोकार साझा मंच की मासिक बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आरम्भ संयोजक समिधा शुक्ला ने सदस्यों के स्वागत से किया और  तीन विषयों 'नारी मन : अबूझ पहेली ','शब्दों के घाव ' और हास्य व्यंग्य पर आधारित प्रस्तुतियों का आग्रह किया।

    नारी मन की गूढ़  गुत्थियों  और अपने नाम के आधार पर उसकी विशेषताओं  का निर्मला बागोरा, मृदुला शर्मा, कविता मेहता, शोभा शर्मा , करुणा प्रजापति और इंदु जैन ने विस्तार से  व्याख्या की। बड़ी उम्र में नारी आपने जीवन की पतवार संभाले और ज़िंदादिली से जीने की इच्छा भी  पूरी करे । नारी के संतुलित,धैर्य, प्रेमिल और अविचलित व्यवहार और संघर्ष शीलता और जिजीविषा  विशेषतः चर्चा के  बिंदु रहे। नारी मन के  मनोवैज्ञानिक, व्यवहारिक पक्ष और  उलझनों के जटिल मुद्दों पर वंदना शर्मा, करुणा प्रजापति और  महिमा शुक्ला ने अपने विचार रखे। 

 गलत इरादे से बोले गए शब्दों के घाव  गहरे और कभी भरते नहीं। वे परिवार में ही नहीं वरन समाज में भी नफ़रत, द्वेष और  दूरी बना देते हैं। अतः कुटिल- असभ्य बोलों से दूर रहने और सोच समझ कर शूल की तरह नहीं फूल की तरह शब्दों के इस्तेमाल हो। यह सलाह इंदु जैन -काजल मजूमदार   लविता मेहता सहित वक़्ताओं  ने दी ।

  काजल मजूमदार के रविंद्र संगीत, जयश्री शर्मा-  रश्मि तिवारी, कृष्णा जोशी के हास्य बोध, कविता चौहान  के शब्द बोध के संसार,, और सुरभि शुक्ला  ने नारी की कही अनकही छिपी अभिव्यक्ति को गीत - संगीत और हास्य व्यंग्य की रचनाओं से  व्यक्त कर माहौल मधुर बना दिया।   रोचक गेम्स और उपहार भेंट करने के साथ आयोजक संतोषी यदुवंशी ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। 


देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post