ad

स्टेशनरी एवं पुस्तक विक्रेता संगठन को कलेक्टर द्वारा प्रदत्त 18 प्रशंसा पत्र प्रदान किए गए


 

आगे बढ़ती भविष्य की पीढ़ी को शिक्षा ज्ञान ओर तकनीक से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका है पुस्तक और स्टेशनरी विक्रेताओं की यह भी देश और समाज की सेवा है - जन परिषद अध्यक्ष डॉ घनश्याम बटवाल 

स्टेशनरी एवं पुस्तक विक्रेता संगठन को कलेक्टर द्वारा प्रदत्त 18 प्रशंसा पत्र प्रदान किए गए 

मन्दसौर। स्टेशनरी एवं पुस्तक विक्रेता संगठन द्वारा पुस्तक मेले का आयोजन कर अत्यंत सराहनीय कार्य किया है।  जिला कलेक्टर द्वारा तय मूल्यों पर मेले में पुस्तकें, कापियां एवं अन्य शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध करवाना निश्चित रूप से प्रशंसा के योग्य है। इससे बच्चों अभिभावकों को एक स्थान पर विभिन्न स्कूलों विभिन्न शिक्षण संस्थानों की पाठ्य पुस्तकों के साथ अन्य सामग्री मिली यह भी एक प्रकार से समाज सेवा है आगे बढ़ती भविष्य की पीढ़ी को आगे बढ़ाने में योगदान है उक्त उद्गार जन परिषद मंदसौर चैप्टर अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी डॉ. घनश्यामजी बटवाल द्वारा स्टेशनरी एवं पुस्तक विक्रेता संगठन द्वारा व्यापारी बंधुओं के प्रशंसा-पत्र वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में व्यक्त किये। 

डॉ बटवाल ने कहा कि संगठन के पदाधिकारियों एवं व्यापारी बंधुओं द्वारा शिक्षा विभाग के सहयोग से इस वर्ष जिस उत्साह के साथ मेले का आयोजन किया गया उसके लिये मैं समस्त व्यापारी बंधुओं एवं पदाधिकारियों को बधाई देता हूँ एवं साथ ही आव्हान करता हूँ कि जनहित के इस प्रकार के आयोजन का जब भी अवसर मिले तो पूर्ण समर्पण भाव के साथ ऐसे कार्य करें इससे परस्पर लाभ मिलेगा और विद्यार्थियों और अभिभावकों को सुविधा प्राप्त होगी ।

यह जानकारी देते हुए संगठन के प्रवक्ता मयंक पालीवाल ने बताया कि संगठन द्वारा  जिलाधीश श्रीमती अदिति गर्ग  के निर्देश पर शिक्षा विभाग के सहयोग से अप्रैल माह के प्रथम सप्ताह में पुस्तक मेले का आयोजन किया था। मेले में दुकान लगाने वाले समस्त 18 व्यापारी बंधुओं के प्रशंसा-पत्र प्रशासन द्वारा संगठन को प्राप्त हुए । सभी व्यापारी बंधुओं को सम्मान के साथ प्रशंसा-पत्र वितरण हेतु विशेष कार्यक्रम संजीत मार्ग स्थित सिद्धि विनायक सभागृह में आयोजित किया गया एवं  जिला प्रशासन द्वारा प्रदत्त कलेक्टर श्रीमती अदिति गर्ग के हस्ताक्षरित प्रशंसा पत्र डॉ. घनश्याम बटवाल के कर कमलों से वितरण किए गये ।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में नीमच के वरिष्ठ व्यापारी श्री विमल  सकलेचा, संगठन के अध्यक्ष राकेश दोशी एवं सचिव धीरज भावसार भी मंचासीन थे। 

नीमच के श्री विमल सकलेचा ने अपने उद्बोधन में मेले की सार्थकता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए व्यापारिक एकता पर बल दिया।

स्वागत उद्बोधन देते हुए संगठन के अध्यक्ष राकेश दोशी ने बताया कि जिला कलेक्टर श्रीमती अदिति गर्ग ने स्वयं पुस्तक मेले का उद्घाटन किया और सबके सहयोग की सराहना की 

जिला शिक्षा अधिकारी टैरेसा मिंज वरिष्ठ अधिकारी लोकेंद्र डाबी एवं अन्य महानुभावों के मार्गदर्शन से पुस्तक मेला सफ़ल रहा। प्रशासनिक भावना का सम्मान करते हुए सभी व्यापारी बंधुओं से मेले में शैक्षणिक सामग्री विक्रय करने हेतु बताया और प्रसन्नता है कि सभी ने सहर्ष स्वीकृति प्रदान की तथा हमारे 18 व्यापारी बंधुओं ने संजय गांधी उद्यान में आयोजित पांच दिवसीय पुस्तक मेले में दुकान लगाकर निर्धारित मूल्यों पर सामग्री विक्रय की, जिसका लाभ न केवल नगर के वरन ग्रामीण क्षेत्रों से आकर छात्रों एवं पालकों ने प्राप्त किया। श्री दोशी ने सभी व्यापारी बंधुओं से ऐसे आयोजन में भविष्य में भी पूर्ण सहयोग की अपेक्षा की।

इस अवसर पर वासुदेव सोमानी, राकेश मंत्री एवं दुरैया फ्लेक्सवाला ने भी अपने विचार व्यक्त किये। 

कार्यक्रम का संचालन संगठन के उपाध्यक्ष धीरेन्द्र कदम ने किया। अंत में संगठन के संरक्षक शलभ अरोरा ने अपने विचार व्यक्त किये एवं सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में संगठन के सभी व्यापारी बंधु वरिष्ठ विक्रेता नरेंद्र रांका दीपक सकलेचा श्री नाहटा श्री पामेचा वृंदा कदम विनयांजलि कदम एवं अन्य उपस्थित थे।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post